इस बार जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगी ऐश्वर्या राय, ये है वजह

इस बार जन्मदिन का जश्न नहीं मनाएंगी ऐश्वर्या राय, ये है वजह

Advertisement
ऐश्वर्या राय ऐश्वर्या राय

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

आज बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन का 44वां जन्मदिन है. लेकिन इस साल पर अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाना चाहती हैं. वजह है हाल ही में हुआ उनके पिताजी का निधन.

कुछ समय पहले लंबी बीमारी से जूझने के बाद ऐश्वर्या के पिता का निधन हुआ था. वह उनके काफी करीब थीं. इसी कारण उन्होंने 44वें बर्थडे पर कुछ खास प्लान नहीं किया है. वह सिर्फ अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाएंगी.

Advertisement

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, इस साल उन्होंने किसी बड़ी पार्टी का आयोजन नहीं किया है. वह अपने पिता के काफी जुड़ी हुई थीं. वैसे तो वह अपना जन्मदिन ही नहीं मनाना चाहती थीं. लेकिन उनकी मां ने उन्हें समझाया कि उनके पिता अगर होते तो ऐसे खुशी के मौके को यूं ही जाने नहीं देते. इसलिए उन्हें अपना जन्मदिन मनाना चाहिए. ताकि उनके पिता की आत्मा को खुशी मिले.

मां के कहने पर उन्होंने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए छोटी सी बर्थडे पार्टी रखी है. वहीं खबरें यह भी है कि पार्टी की सारी तैयारियों का जिम्मा अभिषेक ने उठाया है. वह नहीं चाहते हैं कि पार्टी में किसी प्रकार की कोई कमी रहे.

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह अनिल कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म फन्ने खां नाम में काम कर रही हैं.

Advertisement

वैसे ऐश्वर्या के पिता के निधन की वजह से इस बार अमिताभ बच्चन ने भी अपना 75वां जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया था. वह अपने बर्थडे के मौके पर मुंबई में नहीं थे. उन्होंने मालदीव में परिवार के साथ इस मौके को सेलिब्रेट किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement