'ठग्स' के बाद हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे आमिर खान

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद आमिर एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे. ये फिल्म पेरामाउंट पिच्चर्स के बैनर तले बनी एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक होगी.

Advertisement
आमिर खान आमिर खान

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST

इन दिनों फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं. ताजा सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के बाद वो एक प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे. ये फिल्म पेरामाउंट पिच्चर्स के बैनर तले बनी एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक होगी.

फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. आमिर इस फिल्म का रीमेक बनाने को लेकर उत्सुक हैं. इसकी घोषणा सब कुछ फाइनलाइज करने के बाद की जाएगी. अभी फिलहाल फिल्म के राइट्स लेने की प्रक्रिया जारी है.

Advertisement

इसके अलावा आमिर खान आध्यात्मिक गुरु ओशो पर बन रही एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं. फिल्म का काम फिलहाल रुका हुआ है. आमिर ने टीम को स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने को कहा है जिसपर काम चल रहा है. स्क्रिप्ट में कई जगाहों पर आमिर संतुष्ट नहीं हैं.

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की बात करें तो फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं. फिल्म 1839 के नॉवेल 'कन्फेशन्स ऑफ ए ठग' पर निर्धारित है. फिल्म में आमिर खान के अलावा और कटरीना कैफ भी मुख्य रोल में हैं. फिल्म 7 नवंबर, 2018 को रिलीज की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »