'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज हो लेकर जानें क्या कहा धर्मा प्रोडक्शन ने दिया बयान

'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म को रिलीज ना करने की उन तमाम अटकलों के बीच फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और फोक्स स्टूडियो ने बयान दिया है.

Advertisement
'ऐ दिल है मुश्किल' 'ऐ दिल है मुश्किल'

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को सेंसर बोर्ड की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है. खबरों के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट और फवाद के रोल के साथ बिना कोई छेड़छाड़ केफिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है. रोमांस और लव ट्रायएंगल पर बेस्ड इस फिल्म की रिलीज को लेकर अभी भी कई तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं. लेकिन हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस के सीइओ अपूर्व मेहता ने रिलीज को लेकर बयान दिया है.

Advertisement

फॉक्स स्टार और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म के बारे में धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से यह साफ किया गया है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से क्ल‍ियरेंस मिलने के बाद वहफिल्म को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने बयान में कहा, 'फिल्म इस दीवाली दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है, इसे 28 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा.'

वहीं फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीइओ विजय सिंह ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा, ' की इस फिल्म के जरिए प्यार को एक अनोखे और मॉर्डन अंदाज में बयां करना यकीनन इस दीवाली के मजे को दोगुना करने जैस है. हम फिल्म को 28 अक्टूबर को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस दीवाली को 'ऐ दिल है मुश्किल' के साथ सेलिब्रेट करने से अच्छा कोई और तरीका नहीं हो सकता.'

Advertisement

जबकि सिनेमा ऑनर्स और एग्ज‍िबि‍टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया इस को सिंगल स्क्रीन पर रिलीज ना होने देने की कोशिश में हैं. अगर ऐसा होता है तो फिल्ममेकर्स फिल्म की कलेक्शन को लेकर अच्छे खासे घाटे के लिए भी तैयार हो जाएं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »