क्या कभी सलमान खान के शो बिग बॉस में पार्टिसिपेट करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी? दिया ये जवाब

दिव्यांका त्रिपाठी ने कई बड़े टीवी शोज में काम किया है. वे टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. लेकिन क्या वे कभी खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में पार्टिसिपेट करेंगी? जानें...

Advertisement
दिव्यांका त्रिपाठी दिव्यांका त्रिपाठी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उन्होंने कई टीवी शोज किए हैं. लेकिन वे कम ही रियलिटी शोज करती हैं. फैंस चाहते हैं कि वे देश के सबसे बड़ शो बिग बॉस में पार्टिसिपेट करें. लेकिन बिग बॉस जैसे शो का हिस्सा बनने पर दिव्यांका क्या सोचती हैं, जानते हैं.

क्या कभी बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी दिव्यांका?

Advertisement

पिंकविला से खास बातचीत में जब दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या वे बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनना चाहेंगी? जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- मुझे शक है. अगर मैं कभी बिग बॉस करूं तो आप समझें कि मेरी जिंदगी में बड़ी मुश्किल चल रही है. मेकर्स का सम्मान करते हुए ये कहना चाहूंगी कि हर कोई कड़ी मेहनत करता है. जो भी शो में जाते हैं, हर किसी का अलग टेस्ट होता है. शोज देखने की बात हो या करने की, मैं थोड़ा बहुत अपना कंफर्ट भी देखती हूं. मुझे बिग बॉस बहुत स्ट्रेसफुल लगता है. कंटेस्टेंट हो या दर्शक हर किसी को स्ट्रेस होता है. घर में होने वाली उन लड़ाइयों को मैं हैंडल नहीं कर सकती.

बिग बॉस के बाद जब दिव्यांका से खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं ये शो करना पसंद करूंगी. मैं हमेशा ये शो करना चाहती थी. लेकिन स्लिप डिस्क इश्यू के चलते मैं थोड़ी डरी हुई हूं. फिर मुझे स्विमिंग भी नहीं आती और मैं कीड़ों मकोड़ों को नहीं खा सकती. मैं वेजिटेरियन हूं. लेकिन मैं ये शो करना चाहूंगी.

Advertisement

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने ये है मोहब्बतें शो में इशिता भल्ला का किरदार निभाया था. ये शो जबरदस्त हिट रहा था. दिव्यांका इन दिनों क्वारनटीन पीरियड में पति विवेक दहिया संग क्वॉलिटी टाइम एंजॉय कर रही हैं. दिव्यांका ने कई बड़े टीवी शोज में काम किया है. वे टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »