इस फिल्म में आखि‍री बार एक्शन करते नजर आए थे विनोद खन्ना

बॉलीवुड में एक्शन हीेरो के रूप में एंट्री करने वाले एक्टर विनोद खन्ना आज दुनिया को अलविदा कह गए. अाखि‍री बार वो किस फिल्म में एक्शन करते दिखे थे जानिए यहां...

Advertisement
शाहरुख खान और विनाेद खन्ना शाहरुख खान और विनाेद खन्ना

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

बॉलीवुड में हैंडसम विलेन के तौर पर एंट्री करने वाले एक्टर विनोद खन्ना ने मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में गुरुवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली. अस्पताल ने जारी एक बयान में बताया कि 70 वर्षीय खन्ना ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे.

विनोद खन्ना बॉलीवुड में एक्शन हीरो की छवि के लिए जाने जाते थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी आखिरी ऐसी फिल्म कौन सी थी जिसमें वो एक्शन करते दिखे थे. एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक विनोद खन्ना 2015 में आई फिल्म दिलवाले में डॉन के किरदार में नजर आए थे.

Advertisement

जहां एक ओर इस फिल्म ने 372 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था वहीं इस फिल्म का एक इंट्रोडक्शन सीन था जिसमें विनोद खन्ना जैकेट, एविएटर और गन के साथ काफी स्मार्ट लग रहे थे. उनके साथ इस सीन में शाहरुख खान भी नजर आ रहे थे. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले इस सीन को डिलीट कर दिया गया था. अगर ये सीन फिल्म में होता तो शायद उन्हें हम आखिरी एक्शन मोड में देख पाते.

विनोद खन्ना ने 'मेरे अपने', 'कुर्बानी', 'पूरब और पश्चिम', 'रेशमा और शेरा', 'हाथ की सफाई', 'हेरा फेरी', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं. विनोद खन्ना का नाम ऐसे एक्टर्स में शुमार था जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो बन गए. विनोद खन्ना ने 1971 में सोलो लीड रोल में फिल्म 'हम तुम और वो' में काम किया था.

Advertisement


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement