साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ ने BJP पर साधा निशाना, बोले- जियो और जीने दो

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिद्धार्थ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर उनके लिए एक मैसेज दिया है जो इस समय खूब वायरल हो रहा है...

Advertisement
साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 03 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपने विचार खुलकर लिखते है. हाल ही में सिद्धार्थ ने बीजेपी सरकार को ट्वीट करते हुए उन्हें कुछ नसीहतें दे डाली हैं.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डियर बीजेपी आपके पास ताकत है. देश को पॉवरफुल बनाएं. लोगों की व्यक्तिगत चीजों से दूर रहें और उसमें दखल न दें. देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की कोशिश ना करें. हम इन सबसे चीजों ज्यादा बेहतर हैं.

Advertisement

साथ ही सिद्धार्थ ने ये भी लिखा कि ना तो अधिकतर लोग इस देश मे भक्त है और नाही वो भक्त कहलाना पसंद करेंगे, इसलिए उन्हें ऐसे टैग्स न दिए जाएं और भारतीयों को भारतीय ही कहा जाए.

सिद्धार्थ इन ट्वीटस के बाद सुर्खियों में हैं और ट्विटर पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सिद्धार्थ के जाना माना नाम हैं और फिल्म रंग दे बसंती से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »