फाल्के अवॉर्ड लेने पहुंचे मनोज कुमार आज तक से बोले- जल्द फिल्म लेकर आऊंगा

दिग्गज फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को मंगलवार को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 47वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया. आज तक से खास बातचीत में मनोज कुमार ने कहा कि वो जल्द ही नई फिल्म लेकर आने वाले हैं.

Advertisement
मनोज कुमार ने राष्ट्रपति को साईं बाबा की प्रतिमा भेंट की मनोज कुमार ने राष्ट्रपति को साईं बाबा की प्रतिमा भेंट की

अमित कुमार दुबे / संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

दिग्गज फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को मंगलवार को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 47वां दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया. आज तक से खास बातचीत में मनोज कुमार ने कहा कि वो जल्द ही नई फिल्म लेकर आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड को पाकर अब ऐसा अहसास हो रहा है कि अब सबकुछ पा लिया. साथ ही अभिनेता ने कहा कि वो अपने फिल्मी करियर से संतुष्ट हैं और सब कुछ समय के साथ उन्होंने हासिल किया. इस मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विजेताओं को सम्मानित किया.

Advertisement

मनोज कुमार ने राष्ट्रपति को प्रतिमा भेंट की
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 78 साल अभिनेता व्हीलचेयर पर आए. वह काफी कमजोर नजर आ रहे थे, लेकिन उनका उत्साह चरम पर था. उन्होंने मंच से दर्शकों की तरफ हाथ भी हिलाया. देशभक्ति से जुड़ी फिल्में बनाने वाले मनोज कुमार ने अवॉर्ड ग्रहण करते समय राष्ट्रपति को साईं बाबा की प्रतिमा भेंट की.

अवॉर्ड लेने के बाद मनोज कुमार ने राष्ट्रपति का पैर छुआ
मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1957 में की थी. मनोज कुमार की फिल्मों की संक्षिप्त जानकारी देने के बाद जब के लिए उनका नाम पुकारा गया तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया. इस समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां उपस्थित थीं, जिनमें अमिताभ बच्चन, संजय लीला भंसाली, कंगना रणौत, ऐश्वर्य राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर प्रमुख थे. भगवा रंग के पैटर्न वाली शर्ट और माथे पर भगवा पट्टी बांधे अभिनेता ने सम्मान के तौर पर परंपरागत भारतीय तरीके से राष्ट्रपति का चरण स्पर्श किया.

Advertisement

अमिताभ भी परिवार के साथ
सदी के महानायक बिग बी को फिल्म पीकू में उनकी उम्दा कलाकारी के लिए बेहतरीन एक्टर के लिए अवॉर्ड मिला, अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार पत्नी जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, बेटी श्वेता नंदा के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचे. वहीं कंगना रणौत को फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. संजय लीला भंसाली को बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला.

भारतीय सिनेमा में बेहतरीन योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
गौरतलब है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में देनेवालों को भारत सरकार की ओर से दिया जाता है. इसके तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं. यह सम्मान सरकार की गठित जानेमाने लोगों की समिति की अनुशंसा के आधार पर दिया जाता है. इस साल पांच सदस्यीय जूरी में लता मंगेशकर, आशा भोंसले, सलीम खान, नितिन मुकेश और अनूप जलोटा शामिल थे. उन सभी ने सर्वसम्मति से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को मनोज कुमार को देने की सिफारिश की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »