आयुष्मान ने भी फेस किया था कास्टिंग काउच, निर्देशक ने की थी अश्लील डिमांड

आयुष्मान खुराना ने कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभव को एक शो में शेयर किया. आयुष्मान जल्द ही फिल्म बधाई हो में नजर आएंगे. इसके अलावा उनकी फिल्म अंधाधुन भी कतार में है. फिल्म अंधाधुन में वह एक नेत्रहीन पियानो वादक के किरदार में नजर आएंगे.

Advertisement
आयुष्मान खुराना आयुष्मान खुराना

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्रीज का कड़वा सच है यह तो जग जाहिर है. इस तरह के मामलों में सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स का शिकार होते हैं. अपकमिंग फिल्म "" के एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अनुभव साझा किया. आयुष्मान ने अनीता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो पर यह राज खोला.

Advertisement

उन्होंने बताया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वह उनका प्राइवेट पार्ट देखना चाहते हैं. ने बताया कि वह हंसने लगे. मेरा रिएक्शन था, "क्या बात कर रहे हो यार? तुम सीरियस हो? मैंने उसे मना कर दिया." आयुष्मान ने कहा कि मैं ऐसा तो नहीं करने वाला हूं.

आयुष्मान जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन में नजर आएंगे. यह एक थ्रिलर फिल्म होगी और इसमें वह एक नेत्रहीन पियानो वादक का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में राधिका आप्टे उनकी लव इंट्रेस्ट का किरदार निभा रही हैं. उधर की फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर एक बार फिर ऐसी कहानी सुना रहा है, ज‍िसे देख दर्शकों का लोटपोट हो जाना तय लग रहा है.  इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है.

Advertisement

ये पहली दफा है जब आयुष्मान खुराना और दंगल गर्ल, सान्या मल्होत्रा किसी फिल्म में काम कर रहे हैं. फिल्म की द‍िलचस्प कहानी शांतनु श्रीवास्तव और अक्षत ने ल‍िखी है. ये फिल्म 19 अक्टूबर को र‍िलीज हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »