महिला फैन ने संजय दत्त के नाम की सारी जायदाद, एक्टर ने उठाया ये कदम

संजय दत्त की एक फैन ने मरने से पहले अपनी सारी संपत्ति, बैंक में जमा राशि और बैंक लॉकर एक्टर के नाम किया है. 15 जनवरी को बीमारी के कारण इस फैन का निधन हो गया था. फैन का नाम निशी त्रिपाठी है.

Advertisement
संजय दत्त संजय दत्त

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

संजय दत्त की एक ऐसी महिला प्रशंसक का नाम सामने आया है जिसने अपनी पूरी जायदाद एक्टर के नाम कर दी है. जायदाद में बैंक में जमा राशि, बैंक लॉकर और दूसरी संपत्तियां शामिल हैं. इस बात का पता तब चला जब 15 जनवरी को बीमारी के कारण संजय दत्त की फैन का निधन हो गया. फैन का नाम निशी त्रिपाठी है. निशी ने मरने से पहले ही अपनी तमाम जायदाद में एक्टर को नॉमिनी बना दिया था.

Advertisement

निशी संजय दत्त को बेहद पसंद करती थी. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने फैन द्वारा दी गई धनराशि में से कुछ भी लेने से इंकार किया है. उन्होंने कहा, बतौर एक्टर हमें कई तरह के फैंस देखने को मिलते हैं. कुछ सड़कों पर पीछा करते हैं, गिफ्ट भेजते हैं, अपने बच्चों को हमारा नाम देते हैं. लेकिन मुंबई की फैन ने जो किया है उससे मैं भी हैरान हूं.

संजय दत्त ने कहा, मैं उनके द्वारा दी गई कुछ भी चीज नहीं लूंगा. मैं निशी त्रिपाठी को नहीं जानता हूं. इस घटना से मैं बहुत भावुक हो गया हूं. जिस समय संजय दत्त कोलकाता में  फिल्म 'साहिब बीवी और गैंगस्टर' की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला. उनके वकील सुभाष जाधव ने कहा, दत्त को फैन का दिया हुआ कुछ नहीं चाहिए. यह सब उनके परिवार को मिलना चाहिए.

Advertisement

निशी त्रिपाठी मालाबार हिल की रहने वाली थी. उन्होंने अपने बैंक अकाउंट में संजय दत्त को नॉमिनी बनाया था. साथ ही नॉमिनी में एक्टर के पाली हिल वाले घर का पता भी लिखा था. निशी 62 साल की थी और लंबे समय से बीमार थी. नॉमिनी की जगह उन्होंने 'Film Star Sanjay Dutt' का नाम लिखा था. निशी के निधन के बाद बैंक ऑफिसर और त्रिपाठी परिवार के वकील ने ये खुलासा किया है.

एक्टर के वकील ने कहा है कि संजय दत्त ने फैन के परिवार को मदद की पेशकश की है. वह निशी त्रिपाठी द्वारा उनके नाम की गई वसीयत को उनके परिवारवालों को ट्रांसफर कराने की पूरी प्रक्रिया में मदद करने को तैयार हैं. कहा जा रहा है कि निशी त्रिपाठी अपनी 80 वर्षीय मां और परिवार के साथ मुंबई में रहती थीं. वह मालाबार हिल में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के 3 BHK फ्लैट में रहती थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement