पत्नी की हुई हार्ट सर्जरी-टूटे सलमान खान के को-स्टार, हालत देखकर निकले आंसू, Video

साउथ एक्टर अली की पत्नी जुबैदा अली की कुछ वक्त पहले हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा. यूट्यूब पर उन्होंने वीडियो भी डाला था, जिसमें उनका परिवार इमोशनल होता नजर आया. उन्हें दर्द में तड़पता देख अली भी अपने आंसू नहीं रोक पाए.

Advertisement
पत्नी को मुश्किल में देख टूटा एक्टर (Photo: ITGD) पत्नी को मुश्किल में देख टूटा एक्टर (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

तेलुगू एक्टर मोहम्मद अली जिन्हें अली के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने करियर में कई सारे कॉमेडी किरदार निभाए हैं. लगभग हर फिल्म में वो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी जिंदगी में दुख के बादल छाए हुए हैं. उनकी पत्नी जुबैदा अली ने तत्काल में अपनी एक हार्ट सर्जरी कराई थी, जिसके कारण उनकी फैमिली में तनाव बढ़ा हुआ था. 

Advertisement

जुबैदा अली, जो पेशे से एक मशहूर यूट्यूब व्लॉगर भी हैं, दो दिन पहले उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाली जिसमें वो अपनी हार्ट सर्जरी के लिए अस्पताल में नजर आईं. कुछ वक्त पहले अचानक उन्हें अपने दिल में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी का सुझाव दिया. मेडिकल रिपोर्ट्स ने उनके परिवार को सदमे में डाल दिया था. एक्टर अली अपनी पत्नी को दर्द में देख परेशान नजर आए. 

पत्नी के लिए रो पड़े कॉमिक एक्टर

लेकिन फिर उन्होंने उन्हें सपोर्ट करते हुए हार्ट सर्जरी के लिए प्रेरित किया, और कुछ ही दिन पहले उनकी सर्जरी भी सफल हुई. फिलहाल जुबैदा धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं. मगर एक्टर अली इस पूरी घटना से परेशान नजर आए हैं. वो अपनी पत्नी का हार्ट सर्जरी वाला व्लॉग देखकर टूटते हुए नजर आए. 

Advertisement

जुबैदा अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दिखाया कि कैसे एक्टर अली उन्हें सर्जरी के लिए जाते हुए देखकर रोते रहे. उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो ठीक हैं, और एकदम स्वस्थ महसूस कर रही हैं. मगर फिर भी अली अपने आंसू नहीं रोक पाए. जुबैदा ने अपने पति के लिए अपना प्यार जाहिर किया. उन्होंने लिखा कि वो खुशकिस्मत हैं कि उन्हें अली जैसे पति मिले, जो उनकी इतनी चिंता करते हैं और उनका ध्यान रखते हैं. जिंदगी में उनका साथ पाना जुबैदा के मुताबिक सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा.

वो आगे लिखती हैं- मैं दिल से चाहती हूं कि हर महिला को मेरे जैसा प्यार करने वाला, ख्याल रखने वाला और सपोर्ट करने वाला पति मिले. अगर उसके साथ ऐसा जीवनसाथी हो, तो वो अपने सपनों को पूरा कर सकती है, जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर सकती है और प्यार व खुशियों से भरी जिंदगी जी सकती है. 

बता दें कि एक्टर अली तेलुगू सिनेमा के वेटरन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. यहां तक कि वो सलमान खान की फिल्म में भी दिख चुके हैं. साल 2019 में फिल्म दबंग 3 में उनका छोटा सा कैमियो था, जिसमें वो कॉमेडी करते नजर आए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »