एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एंजॉय कर रही हैं. वो मां बनने वाली हैं. उनकी गोदभराई का डिवाइन फंक्शन हुआ है.
समांथा ने इंस्टा पर बेबी शावर की तस्वीरें पोस्ट की हैं. उनकी गोदभराई का ये फंक्शन ईशा फाउंडेशन में मां लिंग भैरवी के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुआ.
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मेरे दिल में हमेशा से अपनी परंपराओं को लेकर सम्मान रहा है. शायद मैं हर रस्म का मतलब ना समझू, लेकिन मैं जानती हूं इनके पीछे कुछ गहरा जरूर छिपा है.
''मंत्रों की आवाज में, मंत्रों के जाप से पैदा होने वाली एनर्जी और वो खास तरीका जिसमें सदियों पुरानी परंपराएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आगे बढ़ती आई हैं.''
एक्ट्रेस यैलो अनारकली सूट में बैठी नजर आईं. मंत्रोच्चार के साथ उन्हें गंगाजल से नहलाया जा रहा है. इस प्रोसेस को श्री कल्पम कहा जाता है.
समांथा ने पोस्ट में बताया कि ये विशेष पूजा-विधि है. जिसमें देवी की 94 कलाओं यानी उनके अलग-अलग दिव्य गुणों का सम्मान किया जाता है. इससे प्रेग्नेंट मां के शरीर के सात चक्रों का शुद्धिकरण होता है.
इस प्रक्रिया में प्रेग्नेंट मदर को देवी माना जाता है. मंत्रोच्चार के जरिए मां और बच्चे के लिए सुरक्षा कवच बनता है. बच्चे को गर्भ में पवित्र संस्कार मिलता है.
पवित्र जल से नहाने के बाद समांथा गोल्डन कलर की साड़ी में सजी धजी दिखी हैं. पति राज निदिमोरू उन्हें नजर का काला टीका लगाते हुए दिखे.
समांथा और उनके बच्चे ने मां लिंग भैरवी का आशीर्वाद लिया. इसी खास जगह उन्होंने राज संग 2025 में शादी की थी. ईशा फाउंडेशन से उनका अटूट रिश्ता है.
राज संग उनकी दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने एक्टर नागा चैतन्य संग लव मैरिज की थी. लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला. दोनों लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं.
प्रेग्नेंसी के बाद समांथा अभी मैटरनिटी लीव पर हैं. पहली प्रेग्नेंसी को लेकर वो सुपर एक्साइटेड हैं. राज की समांथा संग दूसरी शादी है.
All Photos: Instagram @samantharuthprabhuoffl