Advertisement

मनोरंजन

सामने आई काम्या के हल्दी सेरेमनी की फोटोज, फ्रेंड ने लिखा- मेरे यार की हल्दी...

aajtak.in
  • 09 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST
  • 1/8

काम्या पंजाबी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. शादी से पहले इंगेजमेंट की तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी है. अब हल्दी सेरेमनी से भी एक्ट्रेस की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दोस्त-परिवार संग हल्दी लगाए काम्या पंजाबी की ये फोटोज शानदार है.

  • 2/8

काम्या की फ्रेंड ने उन्हें इंस्टाग्राम पर टैग करते हुए लिखा- मेरे यार की हल्दी. जब आपका दिल जानता है तो आंखें सब कह देती हैं. उसकी आंखों में वो चमक. ओ गॉड... ये हमेशा ऐसा ही रहे.

  • 3/8

इन तस्वीरों में काम्या अपने दोस्तों और परविार संग नजर आ रही हैं. पीले रंग के सूट में हल्दी लगाए काम्या की ये तस्वीरें शानदार हैं.

Advertisement
  • 4/8

इनमें काम्या पंजाबी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है. उनके साथ उनके दोस्त भी काफी खुश हैं.

  • 5/8

काम्या और शलभ की इंगेजमेंट सेरेमनी गुरुद्वारे में हुई. सगाई में काम्या यलो एंड ब्लैक कलर के गरारे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

  • 6/8

वहीं दूसरी ओर काम्या के मंगेतर शलभ ब्लू एंड व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रहे हैं.

Advertisement
  • 7/8

काम्या ने शादी की रस्में शुरू करने से पहले अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन भी किया था. भगवान का नाम लेने के बाद ही काम्या ने अपनी शादी की रस्में शुरू की हैं.

  • 8/8

काम्या और शलभ 10 फरवरी के दिन एक दूसरे से शादी करेंगे. दिलचस्प बात ये है कि काम्या और शलभ ने पिछले साल 10 फरवरी के दिन ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. इसी महीने शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज किया था.

फोटोज: इंस्टाग्राम

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement