Advertisement

मनोरंजन

3 साल की उम्र में शुरू किया करियर, माधुरी संग हिट रही सरोज की जोड़ी

aajtak.in
  • 03 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST
  • 1/9

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं. उनका कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया. वे 71 साल की थीं. बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.

  • 2/9



देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया. सरोज के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सरोज खान ने लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम किया था. उनकी कोरियोग्राफी फैंस को काफी पसंद आती थी.

  • 3/9



कोरियोग्राफर सरोज खान का जन्म 1948 में 22 नवंबर को हुआ था. सरोज खान बॉलीवुड में ऐसा नाम रहीं, जिन्हें हर कोई जानता है.

Advertisement
  • 4/9



सरोज खान ने अपने करियर में कई फेमस गानों को कोरियोग्राफ किया था. चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान ने 2 हजार से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया था.

  • 5/9



सरोज खान ने अपना करियर 3 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था. सरोज खान ने डांस के लिए कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली थी. उन्हें बचपन से ही डांस का बहुत शौक था.

  • 6/9

सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म 'कलंक' थी. इस फिल्म में उन्होंने माधुरी दीक्षित संग काम किया था. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. माधुरी संग सरोज खान की केमिस्ट्री शानदार थी. माधुरी संग उनकी जोड़ी हिट रही थी.

Advertisement
  • 7/9


माधुरी दीक्षित के कई गानों को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया. इसमें साल 1988 में आई फिल्म तेजाब का गाना 'एक..दो..तीन..चार..' काफी फेमस हुआ था. साल 1991 में आई फिल्म बेटा का गाना 'धक-धक करने लगा' को भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था. 

  • 8/9


सरोज खान ने फिल्म मि. इंडिया का हिट गाना 'हवा-हवाई', चांदनी फिल्म का गाना 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं', फिल्म थानेदार का गाना 'तम्मा तम्मा', दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म का 'जरा सा झूम लूं मैं', जब वी मेट फिल्म का ये इश्क हाय जैसे हिट गाने कोरियोग्राफ किए थे. उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल किया था.


  • 9/9

फोटोज- इंस्टाग्राम

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement