हिंदुस्तान यूनिलिवर कंपनी ने अपनी ब्यूटी क्रीम 'फेयर एंड लवली' का नाम बदलने का ऐलान किया है. उन्होंने इस क्रीम के नाम से फेयर शब्द को हटाने की बात की है. दुनिया भर में अश्वेतों के प्रति भेदभाव रोकने की मुहिम के बीच गोरे रंग को बढ़ावा देने वाली क्रीम को लेकर भी सवाल उठ रहे थे, जिसके चलते ये कदम उठाया गया है.
बॉलीवुड वो जगह है जहां आपको एक से बढ़कर एक बढ़िया कलाकार देखने को मिलते हैं. उन्हीं में से हैं हमारी डस्की ब्यूटीज भी, जिन्होंने कभी भी अपने रंग को सफलता का मुकाम पाने में अड़चन नहीं समझा.
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु एक समय पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जान हुआ करती थीं. उनकी फिल्मों और गानों को आज भी याद किया जाता है.
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने दुनियाभर में बड़ा नाम कमाया है. वे ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी बड़ा नाम है. साथ ही वे यूएन की गुडविल एम्बेसडर भी हैं.
दीपिका पादुकोण
दीपिका पदुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उनके भी चर्चे हॉलीवुड तक हैं. इसके साथ ही दीपिका ने मेंटल इलनेस के बारे में जागरुकता फैलाने में भी बड़ा योगदान दिया है.
कोंकणा सेन
कोंकणा सेन बॉलीवुड की उन बढ़िया एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने अपनी हुनर को इंडस्ट्री में साबित किया है. पिछले कई दशकों से कोंकणा इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई बेहतरीन फिल्में हमें दे चुकी हैं.
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के चर्चे तो आए दिन होते रहते हैं. वो ना सिर्फ एक ताकतवर महिला हैं बल्कि इंडस्ट्री की सबसे फिट सेलेब्रिटीज में से भी एक हैं. साथ ही उनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं.
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बढ़िया एक्ट्रेस हुआ करती थीं और अब वे एक फिटनेस गुरु के रूप में जानी जाती हैं. शिल्पा के लुक्स और फिटनेस के चर्चे कर तरफ हैं. साथ ही वे हेल्दी रहने का ज्ञान भी सभी को देती हैं.
चित्रांगदा सिंह
चित्रांगदा सिंह भी बॉलीवुड की बढ़िया एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उनकी फिल्मों और अभिनय को काफी पसंद किया जाता है.
लारा दत्ता
लारा दत्ता बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती रही हैं. उनके लुक्स के चर्चे तो होते ही रहे हैं साथ ही उनकी फिल्मों को भी पसंद किया गया है.
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता आज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वे योग करते हुए और फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर करती हैं, जो अक्सर वायरल होती है. लोग उन्हें और बढ़िया फिल्मों में देखना चाहते हैं.
Photos: Instagram