Advertisement

मनोरंजन

गोवा में भारती की पूल पार्टी, जानें कौन-कौन हुआ शामिल?

aajtak.in
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST
  • 1/6

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया गोवा में तीन दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे. भारती और हर्ष के साथ कई मेहमान भी गोवा पहुंच चुके हैं. इन्होंने शादी से पहले गोवा में पूल पार्टी की है.

  • 2/6

भारती और हर्ष ने अपने करीबी दोस्तों के लिए पूल पार्टी रखी थी. स्वीमिंग पूल लोकेशन को कलरफुल अम्ब्रेला थीम से सजाया गया हैं. डेकोरेशन के लिए कमल के फूलों का भी इस्तेमाल किया गया हैं. भारती और हर्ष की पूल पार्टी में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, शनाया ईरानी, आसा नेगी, रितिक धन्जनी, प्रिया बनर्जी, मोनालिसा जैसे कई टीवी सितारे शामिल नजर आए.

  • 3/6

गोवा के एक लग्जरी होटल में 3 दिसंबर को भारती की शादी है. यहां मेहंदी सेरेमनी भी होगी. शादी के लिए भारती और हर्ष 30 नवंबर को ही गोवा पहुंचे हैं.

Advertisement
  • 4/6

पूल पार्टी के बाद भारती और हर्ष ने अपनी फैमिली और दोस्तों के लिए कॉकटेल पार्टी और संगीत सेरेमनी 2 दिसंबर को होगी.

  • 5/6

भारती और हर्ष ने प्री-वेडिंग वीडियो भी पिछले दिनों जारी किया था. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद भी किया गया. 

  • 6/6

गोवा पहुंचने से पहले भारती ने अपने घर पर ‘माता की चौकी’ का भी आयोजन किया. इसमें टीवी जगत के कई कलाकार शामिल हुए थे.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement