रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में लालू प्रसाद यादव के 'लाल' यानी तेज प्रताप यादव खूब एंटरटेन कर रहे हैं. इस शो से साबित हो गया है कि वो बस राजनेता ही नहीं हैं. वो एक्टर भी कमाल के हैं. राइज एंड फॉल के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड पार्टी हुई है. जहां तेज प्रताप यादव संजू बाबा बने. उन्होंने अपने एक्ट से गर्दा उड़ाया.
इरीना संग लालू के 'लाल' का डांस
तेज प्रताप व्हाइट कुर्ता पायजामा, गले में ढेर सारी चेन और माथे पर तिलक लगाए हुए दिखे. विदेशी हसीना इरीना रुदकोवा संग उन्होंने रोमांटिक डांस किया. वो इरीना को अपनी डार्लिंग बताते हैं. फिर दोनों रोमांटिक डांस करते हैं. तेज प्रताप एक्ट्रेस को अपनी बांहों में लेकर झूमते हैं. दोनों एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए. उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर स्वरा भास्कर उन्हें टीज करती हैं. वो कहती हैं- लालू जी सब देख रहे हैं.
दोनों एक रोमांटिक फिल्म का एक्ट करते हैं. जहां पर तेज प्रताप उन्हें लाल गुलाब देते हैं. साड़ी में इरीना स्टनिंग लगी. उन दोनों का डांस देखकर बेसमेंट के वर्कर्स भी तालियां बजाने लगे. सबने इस मोमेंट को काफी एंजॉय किया. इससे पहले शो में तेज प्रताप को इरीना संग फ्लर्ट करते हुए देखा गया था.
इंटरनेट पर तेज प्रताप का एक और वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वो गिटार बजाते हुए मस्ती कर रहे हैं. उनका ये अवतार देख सभी लोटपोट हो रहे हैं. राइज एंड फॉल के टावर में जहां गेम बेहद सीरियस हो रखा है, गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच छत्तीस का आंकड़ा है.. इस एग्रेशन के बीत तेज प्रताप सबका दिल जीत रहे हैं.
सहवाग के शो राइज एंड फॉल 2 में रूलर्स और वर्कर्स के बीच बड़ा शिफ्ट हुआ है. प्रियंका अल्टीमेट रूलर बनने की रेस से बाहर हुई हैं. वो बेसमेंट में जा पहुंची हैं. गेम में वो और गौतम गुलाटी अपफ्रंट होकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच का टशन देखने लायक है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क