13 साल बड़े हीरो संग टूटा रिश्ता, इस एक्टर को गुपचुप डेट कर रहीं शिवांगी जोशी? खुल गई रिश्ते की पोल

लॉक अप में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के रिश्ते को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. सभी को लगता है कि दोनों प्यार में हैं. मगर वो एक दूसरे को दोस्त ही बताते हैं. अब धीरज धूपर ने उनके रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है.

Advertisement
क्या है शिवांगी और हर्षद के रिश्ते का सच (Photo: Screengrab) क्या है शिवांगी और हर्षद के रिश्ते का सच (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा अपनी केमिस्ट्री और नजदीकियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. रियलिटी शो 'लॉक अप' में शिवांगी और हर्षद हमेशा साथ नजर आते हैं. उनकी क्लोजनेस देख लॉक अप के बाकी कंटेस्टेंट्स को लगता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में दीवाने हैं. हालांकि, हर्षद और शिवांगी एक दूसरे को अपना दोस्त ही बताते हैं. 

शिवांगी-हर्षद के रिश्ते की सच्चाई क्या है?

Advertisement

बता दें कि लोग कंफ्यूज हैं कि आखिर हर्षद और शिवांगी के बीच सिर्फ दोस्ती है या फिर उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है? मगर अब लॉक अप से हाल ही में बाहर हुए एक्टर धीरज धूपर ने हर्षद और शिवांगी के रिश्ते की पोल खोल दी है. 

एक्सेस टीवी संग इंटरव्यू में धीरज से पूछा गया कि उन्होंने घर में किसी से पंगा क्यों नहीं लिया? इस सवाल पर धीरज ने शिवांगी को हर्षद की गर्लफ्रेंड बताया. 

धीरज ने जवाब में कहा- मैं यहां गेम खेलने नहीं, गेम चेंज करने आया. योगेश को मैंने एविक्ट किया, क्योंकि मेरे पास पावर थी. आकांक्षा चौधरी को आकर मेरे से लड़ना चाहिए था. हर्षद को अगर मैंने वोट आउट किया था, तो शिवांगी जोशी को आकर मुझसे लड़ना चाहिए था. अगर उन दोनों की गर्लफ्रेंड्स मुझसे नहीं लड़ेंगी तो मैं खुद से जाकर उनसे नहीं लड़ूंगा ना. 

Advertisement

धीरज से फिर पूछा गया कि लोगों का ऐसा कहना है कि हर्षद, शिवांगी से बेपनाह प्यार करते हैं. उन्हें क्या लगता है? इसपर धीरज ने कहा- जो दिख रहा है, वही होगा फिर. 

फैंस का मानना है कि धीरज ने शिवांगी को जिस तरह हर्षद की गर्लफ्रेंड बताया है, उससे उन्होंने कहीं ना कहीं उनके रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. फैंस को भी दोनों की जोड़ी पसंद है. 

कुशाल टंडन संग टूटा था रिश्ता

बता दें कि शिवांगी जोशी इससे पहले 13 साल बड़े टीवी एक्टर कुशाल टंडन संग रिश्ते में थीं. दोनों 'बरसातें' शो में साथ नजर आए थे. शो के सेट पर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं. लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था. कुशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ब्रेकअप अनाउंस किया था. 

वहीं, अब शिवांगी का नाम हर्षद चोपड़ा संग जोड़ा जा रहा है. दोनों ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में काम किया था. सेट पर ही उनकी दोस्ती का रिश्ता गहरा हुआ. शिवांगी-हर्षद की नजदीकियां देखकर लोगों का मानना है कि दोनों रिश्ते में हैं. मगर वो एक दूसरे को अपना दोस्त ही बताते हैं. अब सच्चाई क्या है ये तो वक्त ही बताएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »