इंटेंस ड्रामे और एंटरटेनमेंट के डोज के बीच अब 'लॉक अप' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो के फिनाले से पहले सभी 'कैदियों' के घरवाले और दोस्त उनसे मिलने आए. इस दौरान 'कैदियों' के फैमिली मेंबर्स ने बाकी कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक भी दिया. मगर राम कपूर की पत्नी श्रेया कालरा से माफी मांगती दिखीं.
गौतमी ने क्या कहा?
शो में टीवी के सुपरस्टार राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर भी आईं. गौतमी ने श्रेया कालरा से माफी मांगी. दरअसल, शो में श्रेया कई बार राम कपूर के टची बिहेवियर पर बात करती हुई दिख चुकी हैं. श्रेया ने कहा था कि राम कपूर का बार-बार उन्हें Kiss करना पसंद नहीं है. ऐसे में राम की पत्नी गौतमी ने श्रेया पर तंज कसते हुए हाथ जोड़कर उनसे पति के बिहेवियर के लिए माफी मांगी.
गौतमी हाथ जोड़कर श्रेया से बोलीं- अगर इन्होंने (राम कपूर) आपको गलत तरीके से छुआ है, अगर इन्होंने थूका है आप पर, तो मैं इनकी तरफ से आपसे माफी मांगती हूं.
आकांक्षा चौधरी पर फूटा श्रेया के बॉयफ्रेंड का गुस्सा
वहीं, श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ ने आकांक्षा चौधरी पर अपना गुस्सा निकाला. शो में आकांक्षा ने श्रेया को गंदा बोला था. उनके खाने में पानी डाला था. इसी बात को लेकर ऋषभ ने आकांक्षा को खरी-खोटी सुनाई. ऋषभ गुस्से में आकांक्षा से बोले- तुमने उसके खाने में पानी डाला. उससे बदतमीजी की, इतनी नीच हरकत की.
वहीं दूसरी ओर, विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे का पर्दाफाश किया. शो में शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी और अफेयर्स पर बात करने पर विकास गुप्ता ने शिल्पा को बुरी तरह लताड़ा. विकास बोले- इंसान ना सोच समझकर बातें करता है. ये (शिल्पा) एक लड़की की वर्जिनिटी पर बात करती हैं. तुम शिल्पा जी नहीं रहीं, तुम सिर्फ शिल्पा हो.
ये एपिसोड आज टेलीकास्ट किया जाएगा. शो का प्रोमो वीडियो देखकर फैंस अपकमिंग एपिसोड के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. शो को अगले एपिसोड में फाइनलिस्ट भी मिल जाएंगे. लॉक अप का विनर अब कौन बनता है, इसपर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क