30 जुलाई को ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अपने पसंदीदा सेलेब्स को देखकर फैन्स खुश हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई यूजर्स का कहना है कि मल्लिका शेरावत को स्टेज से हटने के लिए कहा गया. ताकि श्वेता तिवारी कैमरे के सामने पोज दे सकें. कई लोगों ने इस क्लिप को इस कैप्शन के साथ शेयर किया- 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के प्रमोशन में मल्लिका शेरावत का अपमान किया गया. लेकिन क्या वाकई ऐसा हुआ था?
अपमानित हुईं मल्लिका
वायरल वीडियो में मल्लिका और श्वेता इवेंट के स्टेज पर बातचीत करती दिख रही हैं. दोनों पहले पैपराजी के लिए साथ में पोज देती हैं. माहौल खुशनुमा नजर आता है. कुछ देर बाद स्टेज पर हलचल होती दिखती है. कुछ एंगल से ऐसा लगता है कि मल्लिका को एक तरफ हटने के लिए कहा जा रहा है. वहीं श्वेता अकेले तस्वीरें खिंचवाती रहती हैं. इसी वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि मल्लिका को स्टेज से हटने के लिए कहा गया.
जैसे-जैसे ये क्लिप ऑनलाइन वायरल हुई, लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, मल्लिका शेरावत का ट्रेटर्स सीजन 2 के प्रमोशन में अपमान किया गया. मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी स्टेज पर खड़ी थीं. पैप्स श्वेता तिवारी की तस्वीरें लेना चाहते थे. इसलिए उन्होंने गार्ड्स से मल्लिका शेरावत को स्टेज से हटाने के लिए कहा.
लेकिन असल में ऐसा नहीं लगता. पूरे वीडियो को देखने पर ऐसा लगता है कि मल्लिका से बात करने वाला व्यक्ति इवेंट टीम का सदस्य था. ना कि पैपराजी या सिक्योरिटी स्टाफ. इस बात का भी कोई संकेत नहीं है कि मल्लिका ने गुस्से में कोई प्रतिक्रिया दी या उन्हें अपमानित किया गया. इसलिए वायरल दावा ज्यादातर लोगों की अपनी राय पर आधारित है. किसी ने इसे कंफर्म नहीं किया है.
शो की बात करें, तो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरू होगा. शो के होस्ट करण जौहर होंगे. नए सीजन में अलग-अलग एंटरटेनमेंट, खेल और डिजिटल दुनिया से 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स होंगे. इस सीजन मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), क्रिस्टल डिसूजा, शालिनी पासी, रणवीर बरार, दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी, साहिल सलाथिया, आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), इक्का, शाहनील गिल, तान्या पुरी, हरमन सिंह, साउंडस मऊफकिर, रिदा तराना, प्रिशिता, करण सिंह और अंश चोपड़ा जैसे सेलेब्स शो का हिस्सा हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क