'चीटर के साथ चोर भी', योगेश रावत का खुला सीक्रेट, की 60 हजार की चोरी, भड़के यूजर्स

Lock Upp में योगेश रावत ने ऐसा सीक्रेट बताया, जिसे सुनकर फराह खान और बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए. योगेश ने कबूल किया कि वह मॉल से शॉपलिफ्टिंग करता था.

Advertisement
योगेश रावत को चोरी की थी आदत (Photo: Screengrab) योगेश रावत को चोरी की थी आदत (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp' में एक बार फिर ऐसा सीक्रेट सामने आया, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जेलर फराह खान को भी हैरान कर दिया. इस बार शो में योगेश रावत ने अपनी जिंदगी का ऐसा राज खोला, जिसके बाद हर कोई उन्हें 'चीटर' के साथ-साथ 'चोर' भी कहने लगा.

मॉल से सामान चुराने की बात कबूली

शो में जब योगेश का सीक्रेट स्क्रीन पर आया, तो उस पर सिर्फ 'Malls' लिखा था. पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि इसका क्या मतलब है. इसके बाद योगेश ने खुद सच बताया.

Advertisement

योगेश ने कहा कि यह कोई भावुक कर देने वाला सीक्रेट नहीं है. उन्होंने बताया कि जिंदगी में अब वह अच्छी कमाई कर रहे हैं और जरूरत की हर चीज खरीद सकते हैं. लेकिन कुछ समय पहले तक वह कभी-कभी सिर्फ रोमांच और मजे के लिए मॉल से बिना पैसे दिए सामान उठा लेते थे. यह सुनकर राम कपूर ने तुरंत पूछा- मतलब चोरी करते थे? इस पर योगेश ने बिना झिझक जवाब दिया- हां, शॉपलिफ्टिंग.

50 से 60 हजार रुपये का सामान चुराने का दावा

योगेश की बात सुनकर फराह खान भी हैरान रह गईं. उन्होंने पूछा कि अब तक कितने रुपये का सामान चुराया होगा? इस पर योगेश ने दावा किया कि उन्होंने करीब 50 से 60 हजार रुपये की शॉपलिफ्टिंग की है.

योगेश का खुलासा सुनकर आकांक्षा चौधरी हंसने लगीं.फराह खान ने उनसे पूछा कि उन्हें इसमें हंसी क्यों आ रही है. इस पर आकांक्षा ने कहा कि उन्हें इस बारे में पहले से थोड़ा-बहुत पता था. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह कभी इस घटना का हिस्सा नहीं थीं. उन्होंने सिर्फ आपसी जान-पहचान वाले लोगों से इसके बारे में सुना था. योगेश ने भी उनकी बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि आकांक्षा का इन घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं था.

Advertisement

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

योगेश का यह सीक्रेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि वह खुद ही अपनी असलियत दुनिया के सामने ला रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि- चीटर के बाद अब योगेश चोर भी निकला. खुद को महान दिखाने की कोशिश पूरी तरह फेल हो गई.

वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि अगर योगेश इस बात को अलग तरीके से बताते तो शायद लोग उनकी बात समझते, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने इसे मजाक बनाकर बताया, उससे उनकी छवि और खराब हो गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »