आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी कुछ हुआ. टीवी स्टार जेनिफर विंगेट की शादी चर्चा में रही. उन्होंने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग की कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उनके पिता अपनी बेटी को विदा करते समय इमोशनल नजर आए. इसके अलावा जेनिफर अपने पति संग रोमांटिक होती दिखीं.
वहीं 40 साल की कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपनी शादी को लेकर होने वाली चर्चाओं पर बात की. उन्होंने साफ किया कि उनका शादी या बच्चों का कोई प्लान नहीं है.
एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स आने शुरू हुए. इसमें से अधिकतर लोगों को फिल्म का CGI काफी खराब लगा. कई यूजर्स ने कहा कि मार्वेल के सामने, रणबीर वाली रामायण के विजुअल इफेक्ट्स सही लग रहे हैं.
नीट परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन हुए, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे. प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट फहाद अहमद को पुलिस ने हिरासत में लिया. फहाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
काजल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी क्यों बनाई. उन्होंने कहा कि साउथ में उन्हें बेहतर रोल मिले. साथ ही सलमान खान की लेटलतीफी और बॉलीवुड की टाइमिंग पर भी खुलकर बात की.
41 की जेनिफर विंगेट ने की दूसरी शादी, पति संग किया Liplock, बेटी को विदा कर रोए पिता
जेनिफर की पहली शादी करण सिंह ग्रोवर संग हुई थी. उनका ये रिश्ता महज 2 साल चला था. तलाक की वजह से जैस्मिन काफी वक्त तक डिप्रेशन में रही थीं.
40 की उम्र में कुंवारी करोड़पति कोरियोग्राफर, नहीं करना चाहती शादी, बताई वजह
शक्ति कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में इंटरव्यूज और पॉडकास्ट में बता चुकी हैं. आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत कुछ सहा है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क