नए डिजिटल अवतार में देखें रामायण, इंडिया टुडे ग्रुप के 'Life Tak' की पहली सीरीज 'RRRR' का टीजर लॉन्च

इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में एक नई पहल की है. मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में 'रघुपति राघव राजा राम' नाम की पहली शॉर्ट-फॉर्म सीरीज का टीजर लॉन्च किया गया.

Advertisement
इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव-2026 में शॉर्ट फॉर्म सीरीज RRRR का टीजर लॉन्च किया गया इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव-2026 में शॉर्ट फॉर्म सीरीज RRRR का टीजर लॉन्च किया गया

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में एक नई शुरुआत की है. शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के मंच से पहली शॉर्ट-फॉर्म सीरीज 'रघुपति राघव राजा राम' (RRRR) का टीजर जारी किया गया. यह हमारे प्लेटफॉर्म 'Life Tak' की मोबाइल-फर्स्ट माइक्रोड्रामा की पहली सीरीज है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने सीरीज का ऑफिशियल टीजर लॉन्च किया.

Advertisement

नये अंदाज में दिखाई जाएगी रामायण की कहानी

'रघुपति राघव राजा राम' सीरीज में रामायण की कालजयी कहानी को मॉडर्न दर्शकों के लिए नए अंदाज में पेश किया जाएगा. इसे हाई स्पीड, रोमांचक और हाई-इंटेंसिटी वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट में तैयार किया गया है. खास तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखनी वाली ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए बनाई गई इस सीरीज में भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी को मॉडर्न टेक्निक और हाईलेवल प्रोडक्शन के साथ पेश किया जाएगा. इसका उद्देश्य दर्शकों को कम समय में प्रभावशाली कहानी दिखाने के साथ ऐसा अनुभव देना है, जिसे वे मोबाइल पर आसानी से देख सकें.

AI टेक्नॉलजी का भी किया गया इस्तेमाल
'रघुपति राघव राजा राम' इंडिया टुडे ग्रुप के नए क्रिएटिव और टेक्नॉलजी बेस्ड इकोसिस्टम से तैयार होने वाली कई सीरीज में पहली है. इस इकोसिस्टम में एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड विजुअल इंजीनियरिंग, स्क्रिप्ट तैयार करने वाले टूल्स और क्रिएटिव वर्ल्ड-बिल्डिंग जैसी टेक्नॉलजी को शामिल किया गया है.

Advertisement

इन तकनीकों के जरिए ट्रेडिशनल और नई कहानियों को आज के दर्शकों के लिए नए स्वरूप और फॉर्मेट में पेश किया जाएगा. इस पहल के तहत आधुनिक तकनीक और रचनात्मक कहानी कहने की शैली को एक साथ लाने पर जोर दिया गया है.

18 अक्टूबर को रिलीज होगी 'रघुपति राघव राजा राम'
'रघुपति राघव राजा राम' का प्रीमियर 18 अक्टूबर 2026 को होगा. दर्शक इस सीरीज के एपिसोड Life Tak के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. यह सीरीज इंस्टाग्राम (@lifetak), यूट्यूब और फेसबुक के आधिकारिक Life Tak चैनलों के अलावा आजतक ऐप पर भी उपलब्ध होगी. Life Tak के जरिए इंडिया टुडे ग्रुप ने प्रीमियम डिजिटल फिक्शन और इंफोटेनमेंट के क्षेत्र में कदम रखा है. इस प्लेटफॉर्म पर सिनेमाई प्रोडक्शन क्वालिटी के साथ वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट में कहानियां पेश की जाएंगी.

इंडिया टुडे ग्रुप की यह पहल डिजिटल मीडिया में नए प्रयोगों को आगे बढ़ाने और मोबाइल पर शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट देखने वाले दर्शकों तक पहुंचने की दिशा में एक नया कदम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »