प्राइम वीडियो का द अलायंस रियलिटी शो काफी चर्चा बटोर रहा है. हाल ही में सलमान खान के शो में जाने की खबर सामने आई थी. वो अपने छोटे भाई सोहेल से मिलने वहां जा रहे हैं, जो हमें जल्द देखने भी मिलेगा. मगर उससे ठीक कुछ समय पहले शो में एक ऐसा मोमेंट देखने मिला, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी.
कुशाल-जैद की दोस्ती
अलायंस में कुशाल टंडन और जैद दरबार के बीच गहरी दोस्ती देखी गई थी. शो शुरू होने से पहले ऐसी उम्मीद थी कि दोनों के बीच काफी टशन देखने मिलेगा. इसका कारण एक्ट्रेस गौहर खान हैं. एक समय पर कुशाल उनके बॉयफ्रेंड हुआ करते थे. अब वो जैद दरबार की पत्नी हैं. लेकिन अभी तक दोनों में ऐसा कुछ भी होते हुए नहीं दिखा है. उल्टा उनके बीच 'ब्रोमांस' नजर आ रहा है. हाल ही में उसकी एक झलक भी देखने मिली.
कुशाल ने हालिया एपिसोड में जैद दरबार को गाल पर किस (Kiss) किया. ये मोमेंट घरवालों के लिए भी खास था. हर कोई उनके बीच रिश्ते को देखकर हैरान था. ये मोमेंट इंटरनेट पर भी वायरल हुआ, जिसपर गौहर खान का भी रिएक्शन देखने मिला. उन्होंने ट्रोल्स की खिल्ली उड़ाई, जो शो से पहले कुशाल-जैद के बीच होने वाली लड़ाई की उम्मीद लगाए बैठे थे.
गौहर हुईं खुश
इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर करके गौहर ने कहा- हर किसी को, जब द अलायंस शुरू हुआ तब सब कह रहे थे कि अरे कुशाल टंडन और जैद दरबार एक ही शो में हैं. दोनों के बीच एक-दूसरे को लेकर जबरदस्त नफरत देखने मिलेगी. एक इंसान का अतीत और उसका हमसफर कैसे एक ही शो में हो सकते हैं, ये तो क्रेजी चीज है.
'बहुत अच्छी कास्टिंग अलायंस वालों. लेकिन आज की पप्पी जैसे सबके दिमाग पर ताले लगने जैसी थी. जहां पर समझदारी है, वहीं दोस्ती है भाई. आज देखकर मजा आ गया.'
वैसे गौहर खान को लेकर कुशाल टंडन ने जैद दरबार से शो पर कुछ ऐसा भी कहा था, जिसे सुनकर यूजर्स काफी नाराज हुए थे. एक्टर ने कहा था कि जैद को सारी उनकी चीजें पसंद आती हैं. इसपर जैद भी हंस रहे थे, जिसके बाद शो में वाइल्ड कार्ड बनकर आए वंशराज ने उन्हें टोका. जैद ने कैमरा पर अपनी पत्नी से माफी भी मांगी थी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क