रिएलिटी शो स्टार और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की नई वेब सीरीज हलाला जल्द ही दस्तक देने वाली है. इसके प्रोमो सामने आया जहां वो सनसनीखेज मुद्दे को उजागर करती दिखीं. इस सीरीज का नाम हलाला है, जहां एक रिलीजियस प्रैक्टिस के नाम पर कैसे महिलाओं के साथ धोखा किया जाता है- दिखाया जाएगा. ऐसा सीरीज दावा करती है.
दिव्या की नई सीरीज
इस प्रोमो ने आते के साथ ही तहलका मचा दिया है. ऐसे बोल्ड सब्जेक्ट पर सीरीज बनाना नई-नई प्रोड्यूसर बनी दिव्या के नाम बड़ा जिम्मा है. रॉकेट रील्स और क्लिफहैंगर के जॉइंट वेंचर में बनने वाली इस सीरीज में दिव्या के साथ अंकित भाटिया और अक्षय डोगरा भी अहम रोल में होंगे. बड़ी बात ये है कि इस सीरीज को प्रोड्यूस भी दिव्या अग्रवाल ने ही किया है. और अमित खन्ना इसके डायरेक्टर हैं.
प्रोमो शेयर कर कैप्शन में दिव्या ने लिखा है- मोहब्बत, रस्में और उनके बीच एक औरत की मर्जी. हलाला- एक ऐसी कहानी जो सवाल भी उठाएगी, और नजरें भी नहीं हटने देगी.
प्रोमो की शुरुआत दिव्या के निकाह से होती है, जहां जोया (दिव्या) की शादी मौलाना के बेटे से कराने की बात की जाती है. खुशी-खुशी ये निकाह हो जाता है, लेकिन दिन बीतते हालात बिगड़ने लगते हैं. फिर एक दिन झगड़े के दौरान गुस्से में जोया को उसका शौहर 3 तलाक दे देता है. हालांकि अगले दिन उसे उसकी गलती का एहसास होता है और वो उससे हलाला कराने की बात कहता है.
यहीं से ट्विस्ट शुरू होता है. प्रोमो से पता चलता है कि हलाला के नाम पर एक बड़ा खेल खेला जा रहा है, जहां लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़ होता है. ऐसे में जोया क्या करेगी, ये देखना दिलचस्प होगा. वो कैसे अपने हक के लिए लड़ेगी.
कौन हैं दिव्या अग्रवाल?
दिव्या अग्रवाल टीवी और डिजिटल एंटरटेनमेंट की जानी-मानी एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं, जिन्होंने रियलिटी शोज से अपनी खास पहचान बनाई. वह ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 10’ की रनर-अप और ‘एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस’ की विनर रह चुकी हैं. इसके बाद साल 2021 में उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की और शो की पहली विनर बनीं. एक्टिंग में उन्होंने ‘रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स 2’ से डेब्यू किया और इसके बाद वेब शोज और म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं. 2026 में दिव्या ने रियलिटी शो ‘द 50’ में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने फिर से अपनी बेबाक और मजबूत पर्सनैलिटी से सुर्खियां बटोरीं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क