श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर लॉकअप से पहले हफ्ते ही बाहर हो चुकी हैं. शो से निकलने के बाद इंटरव्यूज में उन्होंने पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए.
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में श्रेष्ठा ने अपनी लव लाइफ और मैरिज प्लान का भी खुलासा किया. श्रेष्ठा से पूछा गया कि आप कितने साल की हैं और शादी का क्या प्लान है.
उन्होंने कहा कि मैं 28 साल की हूं और मुझे शादी नहीं करनी है. भविष्य में मेरा प्लान लिवइन रिलेशनशिप का है. मेरे पेरेंट्स ने भी कहा कि तुम अपना समय लो और शादी में जल्दी मत करो.
श्रेष्ठा से पूछा गया कि फिर क्यों लिवइन रिलेशनशिप नहीं कर रहे हो. वो कहती हैं कि उसका (बॉयफ्रेंड) करियर यहां पर है. मैं अपना करियर वहां पर बना रही हूं.
उन्होंने कहा कि मैंने दुबई में अपना बिजनेस शुरू किया है, तो इसी वजह से हम लिवइन में नहीं हैं. मुंबई तो मेरा आना-जाना होता ही है.
श्रेष्ठा से पूछा गया कि आपका रिलेशनशिप कैसे शुरू हुआ और सीक्रेट बॉयफ्रेंड कौन है. वो कहती हैं कि लॉकडाउन में हमने साथ में वीडियो बनाना शुरू किया.
'वो कंटेंट क्रिएटर है और मैं डांसर. मैं नाम नहीं बता सकती.' काफी पूछे जाने पर भी श्रेष्ठा ने अपने बॉयफ्रेंड की पहचान रिवील नहीं की.
श्रेष्ठा ने कहा कि उन्हें ये भी डर सताता है कि क्या होगा अगर उन्हें प्यार में धोखा मिला. उन्होंने फैमिली के संघर्ष का भी जिक्र किया और इमोशनल हो गईं.
All Photos: Instagram @shrestaiyer29