Advertisement

ओटीटी

'मैं Bisexual हूं-लड़कियों संग रहे रिश्ते', बोलीं गौरव खन्ना की पत्नी, तलाक होना तय?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST
  • 1/11

टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों हेडलाइन्स में हैं. 'लॉक अप' में आकांक्षा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक से बड़े एक खुलासे करके फैंस के होश उड़ा रही हैं. 
 

  • 2/11

लॉक अप के पहले दिन पति गौरव खन्ना संग तलाक का ऐलान करने के बाद आकांक्षा ने अब बिना किसी की परवाह किए ये खुलासा कर दिया है कि वो बाइसेक्सुअल हैं और उन्हें इस बात को स्वीकारने में कोई शर्म नहीं है. 

  • 3/11

दरअसल, श्रेया कालरा ने शो में आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने का सीक्रेट रिवील किया था. अब जजमेंट डे के दिन फराह खान और रितेश देशमुख ने आकांक्षा से पूछा कि क्या ये वाकई में उनका एक सीक्रेट था, जिसे वो शो में लाइफलाइन के तौर पर इस्तेमाल करने वाली थीं. तो इसपर आकांक्षा ने हामी भरी. 

Advertisement
  • 4/11

आकांक्षा ने शो में कैमरों पर अपना सच कुबूल करते हुए कहा- मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल  थी. मेरे रिश्ते रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ. 

  • 5/11

'बहुत ज्यादा इंटीमेट रिश्ते नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रही हूं. बस इतना ही है कि मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं लड़कियों की तरफ अट्रैक्ट होती हूं.' 
 

  • 6/11

आकांक्षा आगे बोलीं- मुझे लगता है कि मेरा वो सेफ स्पेस है. बड़े होते हुए मुझे ऐसा लगता था कि यह दुनिया मेल डोमिनेटेड है और हमेशा से आप मम्मी की तरफ जाते हो, बहनों की तरफ जाते हो, तो कहीं न कहीं उनसे एक कंफर्ट जोन मिलता है. मुझे वो कंफर्ट बहुत पसंद है. 

Advertisement
  • 7/11

'मुझे वो फेमिनिन एनर्जी बहुत पसंद है. मैं उसमें बहुत अच्छा महसूस करती हूं.'

  • 8/11

'हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहां लोग बोलते हैं कि दो लड़कियां कभी दोस्त नहीं हो सकतीं. उनके बीच में हमेशा कोई न कोई जलन होती है या कॉम्पिटिशन होता है, लेकिन मेरे अंदर जलन वाली फीलिंग ही नहीं है.' 

  • 9/11

'मेरे लिए सभी महिलाएं खूबसूरत हैं. मेरे लिए वही प्यार है. अब आप उसको जो भी टैग देना है दो.' आकांक्षा की बात पर फराह ने कहा कि उन्होंने खुद को बाइसेक्सुअल बोलकर खुद ही को टैग दिया है. इसपर आकांक्षा बोलीं- यह एक ऐसा टैग है जो समाज ने दिया है. मेरे लिए यह प्योर लव है. 

Advertisement
  • 10/11

अपना सच बताते हुए आकांक्षा इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. फराह खान ने उन्हें संभाला.

  • 11/11

पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी सेक्सुअलिटी को एक्सेप्ट करने पर रितेश ने भी आकांक्षा की तारीफ की. आकांक्षा अपने गेम से भी हर किसी का दिल जीत रही हैं. 

 

(All Photo: Instagram @akankshagkhanna)

Advertisement
Advertisement