OTT Movies and Web Series: वीकेंड पर अगर आप टीवी के सामने बैठकर यह सोच रहे हैं कि क्या देखें, तो हमारी बताई गई लिस्ट आपकी कंफ्यूजन को दूर कर देगी. जी5 पर काफी मजेदार कंटेंट मौजूद है. हमने आपके लिए सस्पेंस, थ्रिलर, सोशल ड्रामा और रोंगटे खड़े कर देने वाले हॉरर का एक ऐसा मिक्स तैयार किया है, जिसे मिस करना बड़ी भूल होगी. इस लिस्ट में हर मूड के लिए कुछ न कुछ धांसू मौजूद है. तो चलिए, जी5 पर मौजूद इन बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जानते हैं...
ये फिल्में देख सकते हैं...
अस्सी (Assi)
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी अस्सी एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक स्कूल टीचर 'परिमा' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खौफनाक गैंग रेप का शिकार होती है. इसके बाद शुरू होती है इंसाफ की एक लंबी और थका देने वाली कानूनी लड़ाई. फिल्म की कहानी आपके दिल को छू लेगी. वीकेंड पर इसे देखना एक अच्छी चॉइस होगी.
कास्ट: तापसी पन्नू, कनी कुसुरुति, नसीरुद्दीन शाह, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा
IMDb रेटिंग: 7.3/10
एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा (Everybody Loves Sohrab Handa)
यह एक शानदार मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसे मशहूर डायरेक्टर रजत कपूर ने बनाया है. कहानी एक आलीशान पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 'सोहराब हांडा' नाम के इंसान का कत्ल हो जाता है. शक के घेरे में पार्टी में आए वो सभी दोस्त और मेहमान हैं, जिनका कभी न कभी सोहराब ने अपमान किया था. यह फिल्म रिश्तों की कड़वाहट और सस्पेंस का जबरदस्त तालमेल है. ये फिल्म आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी.
कास्ट : विनय पाठक, रणवीर शौरी, सौरभ शुक्ला
IMDb रेटिंग: 7.5/10
द केरल स्टोरी (The Kerala Story)
इस फिल्म की कहानी केरल की उन लड़कियों पर आधारित है, जिनका ब्रेनवॉश करके उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है और फिर आतंकी संगठन ISIS में शामिल कर दिया जाता है. फिल्म मुख्य रूप से 'शालिनी उन्नीकृष्णन' के संघर्ष को दिखाती है. यह एक झकझोर देने वाली सोशल-ड्रामा फिल्म है.
कास्ट: अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी
IMDb रेटिंग: 6.7/10
ये वेब सीरीज भी देख सकते हैं...
डॉ ऑफ प्रसाद राव (Daughter of Prasad Rao)
यह एक इमोशनल सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है. इसकी कहानी प्रसाद राव नाम के एक पिता की है, जिसकी बेटी स्वाति हैदराबाद में नौकरी करने जाती है, लेकिन अचानक लापता हो जाती है. जब उसकी लाश मिलती है, तो प्रसाद राव अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की जंग शुरू करते हैं. इस सीरीज में राजीव कनकला ने पिता के रोल में जान फूंक दी है, जबकि उदय भानु एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई हैं. यह सीरीज दिखाती है कि कैसे एक पिता सच जानने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.
IMDb रेटिंग: 8.2/10 (लगभग)
अय्याना माने (Ayyana Mane)
अगर आपको हॉरर और मिस्ट्री पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए है. इसकी कहानी 90 के दशक के बैकड्रॉप पर सेट है, जहां एक नई नवेली दुल्हन 'जाजी' अपने ससुराल पहुंचती है. उस घर में एक अजीबोगरीब परंपरा या 'श्राप' है कि कोई भी बहू वहां जिंदा नहीं बचती. जाजी उन पुरानी मौतों और घर के डरावने राज से पर्दा उठाने की कोशिश करती है. ये सीरीज आपको बिल्कुल भी पलक झपकने का मौका नहीं देगी.
कास्ट : कुशी रवि, अक्षय नायक और मानसी सुधीर
IMDb रेटिंग: 6.8/10
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क