'पांच महीने की प्रेग्नेंट थी तो बदला...', Views के लिए यूट्यूबर ने बर्बाद की अपनी शादी? पत्नी ने खोली पोल

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने वीडियो शेयर करके पति की पोल खोली है. रितिका का दावा है कि सोशल मीडिया व्यूज के लिए अनुराग उनपर झूठे आरोप लगा रहे हैं. रितिका ने कहा कि उनका कोई अफेयर नहीं चल रहा है.

Advertisement
अनुराग की पत्नी ने दी सफाई(Photo: Instagram) अनुराग की पत्नी ने दी सफाई(Photo: Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी फिर से विवादों में है. अनुराग से पहले उनके परिवार ने रिश्ता तोड़ लिया था. अब उनकी पत्नी रितिका चौहान उन्हें छोड़कर चली गई हैं. अनुराग ने कुछ दिन पहले एक यूट्यूब वीडियो में दावा किया था कि उनकी पत्नी रितिका चौहान का अभिषेक सैनी नाम के लड़के संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. उन्होंने पत्नी के रोमांटिक क्लिप्स और फोटोज लीक किए थे. अनुराग के इन दावों पर अब रितिका ने रिएक्ट किया है. 

Advertisement

रितिका ने क्या कहा?

रितिका ने पति के दावों को बिल्कुल गलत और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें अपनी सफाई देते हुए रितिका बोलीं- मैं जब चंडीगढ़ गई थी, तब तुम रंगरेज के लिए शूट कर रहे थे. क्या तुम्हें नहीं पता था कि मैं अभिषेक के फ्लैट पर जा रही हूं? तुम पहले से जानते थे कि अभिषेक मेरा कितना अच्छा दोस्त है. तुम उससे मिल भी चुके हो. 

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के दावों को गलत बताते हुए रितिका ने अपनी सफाई में आगे कहा- तुम अब इसे अफेयर दिखाने की कोशिश कर रहे हो. अगर मेरा अफेयर होता तो क्या मैं वहां तुम्हारी सिक्योरिटी के साथ जाती? अगर मैं गलत होती तो क्या मैं वहां अपने दो भाइयों के साथ जाती?

रितिका ने अनुराग पर आरोप लगाया कि वो उन्हें लेकर गलत नैरेटिव सेट कर रहे हैं. रितिका बोलीं- खुद को सही साबित करने के लिए तुम किस हद तक जा सकते हो? मैंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था. 

Advertisement

अनुराग ने पत्नी पर लगाए झूठे आरोप?

रितिका ने दावा किया कि उन्हें बताए बिना अनुराग ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाए. सबूत दिखाते हुए रितिका ने कहा- मेरे पास उस इंसान की रिकॉर्डिंग भी है, जिसने मेरा अकाउंट डिएक्टिवेट किया था. मेरे पास वो चैट्स भी हैं, जब मेरे रोके पर अभिषेक ने मेरी मां को बधाई दी थी और मेरी शादी के बारे में पूछा था. रितिका ने यह भी कहा कि जिस अभिषेक के साथ अनुराग उनके अफेयर के दावे कर रहे हैं, उन्हें वो अपना भाई बोलती हैं. 

रितिका ने आगे अनुराग के बिहेवियर पर भी सवाल उठाए. वो बोलीं- मैं जब 5 महीने की प्रेग्नेंट थी, तब तुम बदला ले रहे थे, क्योंकि मैंने केस वापस ले लिया था. उस वक्त तुमने मेरा दूसरा अकाउंट हैक कर लिया था. तुम आखिर दुनिया को दिखाना क्या चाहते हो? पहले अपने रिश्ते सही करो. दूसरों पर उंगली नहीं उठाओ. 

व्यूज के लिए नाटक कर रहे अनुराग?

अनुराग ने यह भी दावा किया था कि रितिका और उसकी मां उन्हें बच्ची अनुरित से मिलने नहीं दे रहे हैं. वो भारी भरकम एलिमनी मांग रहे हैं. उन्होंने रितिका को 37 लाख रुपये दिए, ताकि वो अपने बेटे से मिल सकें. लेकिन रितिका ने इन सभी दावों को गलत और बेबुनियाद बताया है. रितिका ने वीडियो में अनुराग को पूरी तरह से बेनकाब किया है. उनका दावा है कि अनुराग सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए झूठी बातें बोल रहे हैं. अब पति-पत्नी में कौन सही है और कौन गलत? यह कहना मुश्किल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »