विवादों की नहीं की परवाह, गर्लफ्रेंड ने थामा क्रिकेटर यश दयाल का हाथ, गुपचुप रचाई शादी, Photo

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कथित तौर पर फरवरी 2026 में एक निजी समारोह में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली. दोनों कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Advertisement
कौन हैं श्वेता पुंडीर (Photo: Instagram/shwetapundir26) कौन हैं श्वेता पुंडीर (Photo: Instagram/shwetapundir26)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

भारतीय क्रिकेटर और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. क्रिकेटर ने हाल ही में एक निजी समारोह में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है. यह शादी ऐसे समय में हुई है जब वह गंभीर कानूनी आरोपों और विवादों में घिरे हुए हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को यूपी के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए. शादी इतनी गुपचुप तरीके से हुई कि इसमें किसी क्रिकेटर के शामिल होने की खबर भी अबतक नहीं है.

Advertisement

कौन हैं यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर?
यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर मूल रूप से उत्तराखंड की है लेकिन दिल्ली में रहती है और वह सोशल मीडिया की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं. श्वेता एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख 87 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. क्रिकेट से उनका नाता भी पुराना है; वह इंटरकॉन्टिनेंटल लेजेंड्स लीग के दौरान एक ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा अपनी शानदार फैन फॉलोइंग और डिजिटल मौजूदगी के कारण वह अक्सर चर्चा में रहती हैं.


श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यश दयाल के साथ एक रील भी शेयर की है. जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इसके अलावा यश ने श्वेता की कई फोटोज पर हार्ट इमोजी भी बनाए है.

Advertisement

दो बार लगे रेप के आरोप
सबसे खास बात ये है कि शादी ऐसे समय हुई, जब यश दयाल दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण से जुड़े गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. गाजियाबाद की महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर करीब 5 साल तक शारीरिक शोषण किया. जिसके बाद रेप का केस क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज हुआ.

वहीं दूसरा मामला जयपुर से जुड़ा है. एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप भी यश दयाल पर लगा है. आरोप है कि क्रिकेट में मदद का  भरोसा देकर 17 साल की लड़की के साथ यश ने 2023 में रेप किया. जयपुर में इस मामले में FIR दर्ज है.

हालांकि राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में यश को राहत देते हुए, जमानत दे दी थी. इस फैसले की खुशी श्वेता ने सोशल मीडिया के जरिए जताई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement