CM विजय ने स्टाफ की टेबल उठाने में की मदद, इंप्रेस हुए फैंस, राहुल गांधी का रिएक्शन वायरल

थलपति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. समारोह में विजय का सरल और विनम्र जेस्चर चर्चा का विषय बना. एक वायरल मोमेंट में उन्होंने मंच से टेबल हटाने में मदद की.

Advertisement
राहुल गांधी संग दिखा विजय का बॉन्ड (Photo: Instagram @rahulgandhi) राहुल गांधी संग दिखा विजय का बॉन्ड (Photo: Instagram @rahulgandhi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

तमिलनाडु की जनता को थलपति विजय की सरकार मिल गई है. 10 मई को एक्टर से राजनेता बने विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपद ली. शपथ ग्रहण समारोह की इंटरनेट पर खूब चर्चा रही. तषा कृष्णन और विजय के पेरेंट्स का इमोशनल होना हो, या राहुल गांधी संग थलपति का बॉन्ड... विजय के सीएम बनते ही तमिलनाडु की राजनीति का नया अध्याय शुरू हुआ है. इंटरनेट पर समारोह का एक मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है. जहां मंच पर विजय का डाउन टू अर्थ नेचर दिखा.

Advertisement

विजय का दिखा सरल अंदाज
शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय ने मंच पर रखी टेबल हटाने में मदद की. सीएम पद की शपथ लेने के बाद सभी नेताओं को राज्यपाल के साथ ग्रुप फोटो लेनी थी. इसलिए मंच पर रखे टेबल को हटाया गया ताकि सभी साथ में अच्छे से फोटोज ले सकें. इस दौरान वहां पर स्टाफ और वर्कर्स आकर टेबल उठाने लगे, तभी विजय ने भी बिना हिचके टेबल उठाने में मदद की.

विजय का ऐसा जेस्चर देख उनके बगल में खड़े राहुल गांधी भी हैरान दिखे. वो मुस्कुराते हुए नजर आए. तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने जिस तरह से अपना हंबल और डाउन यू अर्थ जेस्चर दिखाया है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है. यूजर्स ने विजय को रियल जन नेता बताया है. किसी ने लिखा कि विजय के राज में तमिलनाडु में बड़े बदलाव आने वाले हैं.

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी संग विजय ने सेल्फी ली. दोनों का बॉन्ड इवेंट में नजर आया. राहुल गांधी ने भी इंस्टा पर विजय संग फोटोज शेयर कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय ने सीएम कुर्सी का कार्यभार संभाला. थलपति विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है. विजय ने 200 यूनिट फ्री बिजली और वुमन सेफ्टी के लिए विशेष बिल लाने की अनाउंसमेंट की है. विजय को सीएम बनने पर सेलेब्स ने भी बधाई दी है.

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी संगीता और दोनों बच्चे नजर नहीं आए. फैंस को उनकी कमी खली. उनकी गैरमौजूदगी को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की बातें हो रही हैं. मालूम हो, विजय और संगीता का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement