'खराब रिव्यू ने हमारी बहुत मदद की', पेद्दी फिल्म पर बोले जगपति बाबू, राम चरण को बताया 'सुपरमैन'

राम चरण की फिल्म पेद्दी एक ओर विवादों से घिरी हुई है. वहीं दूसरी तरफ अब फिल्म में अप्पलसूरी का रोल निभाने वाले जगपति बाबू ने कह डाला है कि फिल्म को मिले खराब रिव्यूज ने पेद्दी को एक सक्सेसफुल फिल्म बना डाला है.

Advertisement
सफल हुई राम चरण की पेद्दी? (Credit: Instagram/peddimovie) सफल हुई राम चरण की पेद्दी? (Credit: Instagram/peddimovie)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

राम चरण की फिल्म पेद्दी को लेकर हैदराबाद में एक स्पेशल सक्सेस इवेंट का आयोजन हुआ, जहां सुपरस्टार के अलावा फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और बाकी एक्टर्स भी शामिल हुए. इसमें साउथ एक्टर जगपति बाबू भी पहुंचे थे, जिन्होंने फिल्म में अप्पलसूरी नाम के शख्स का अहम रोल निभाया था. उन्होंने फैंस को संबोधित करते हुए पेद्दी फिल्म को एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है. 

Advertisement

दरअसल जगपति बाबू ने उन लोगों को धन्यवाद कहा है जिन्होंने उनकी फिल्म को खराब बताया. वैसे ही फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के ओवर-सेक्शुअलाइज्ड सीन्स पर बवाल चल रहा है. ऐसे में साउथ एक्टर के इस स्टेटमेंट ने कई बातें सामने रख दी हैं. उनकी बातों से लग रहा है कि इस विवाद की वजह से फिल्म को काफी फायदा मिल रहा है.

पेद्दी की सक्सेस पर क्या बोले जगपति बाबू?

न्यूज 18 की रिपोर्ट अनुसार, जगपति बाबू ने इवेंट के दौरान कहा- पेड्डी ने खेला, संघर्ष किया और जीत हासिल की. लेकिन रिलीज के बाद भी पेद्दी की टीम को जीत के लिए लड़ाई जारी रखनी पड़ी. शायद ये ऐसी फिल्म है जिसे दो बार जीतना पड़ा. फिल्म ने 300 करोड़ या 400 करोड़ रुपये कमाए, ये अलग बात है.

'असली बात यह है कि ये फिल्म इतनी नाजुक स्थिति में थी कि इसका भविष्य उस व्यक्ति के फैसले पर निर्भर था जिसने 300 रुपये का टिकट खरीदकर इसे देखा. हमारा फिल्म बिजनेस ऐसा है, जहां दर्शकों की सोच ही किसी फिल्म की किस्मत तय करती है. ऐसे माहौल में इस तरह की कहानी के लिए प्रोड्यूसर ढूंढना आसान नहीं था, और उससे भी मुश्किल था राम चरण जैसे बड़े स्टार को इसमें काम करने के लिए तैयार करना.'

Advertisement

आलोचना से पेद्दी को मिला फायदा

जगपति बाबू ने आगे कहा- अगर फिल्म का नतीजा उल्टा होता, तो लोग इसकी कड़ी आलोचना करते. लेकिन राम चरण ने पूरी जिम्मेदारी के साथ इस फिल्म को संभाला. इस फिल्म में वो सिर्फ एक इंसान नहीं लगे, बल्कि सुपरमैन और ही-मैन जैसे नजर आए. मैं एक बार फिर सभी का धन्यवाद करता हूं. और जिन्होंने फिल्म के खिलाफ खराब रिव्यू लिखे, उनका तो मैं और भी ज्यादा शुक्रिया अदा करता हूं, क्योंकि अनजाने में उन्होंने भी हमारी बहुत मदद की. 

फिल्म पेद्दी ने चार दिनों में 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. तेलुगू मार्केट में इसकी कमाई फिर भी ठीक है, मगर हिंदी में राम चरण की फिल्म काफी स्ट्रगल कर रही है. अब देखना है कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »