'शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर? मुफ्ती का घटिया बयान, भड़कीं PAK हसीनाएं

मशहूर पाकिस्तानी इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद का एक बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. महिलाओं और उनके अधिकारों को लेकर दिए गए इस बयान पर पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने उन्हें लताड़ लगाई है.

Advertisement
मुफ्ती पर भड़कीं पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस (Photo: Social Media) मुफ्ती पर भड़कीं पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद अपने एक हालिया बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उनके बयान पर कई पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस का गुस्सा फूट पड़ा है. वो उनकी मानसिकता पर जमकर सवाल उठा रही हैं. आखिर मुफ्ती तारिक मसूद ने ऐसा क्या कह दिया, जिस पर इतना बवाल मचा हुआ है? आइए जानते हैं पूरा मामला.

मुफ्ती का विवादित बयान

Advertisement

दरअसल, मुफ्ती तारिक मसूद ने हाल ही में अपने एक बयान में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कह दी. मुफ्ती तारिक ने कहा कि महिलाओं को बच्चा पैदा करने के बाद करीबन 40 दिन तक ब्लीडिंग होती है. ऐसे में वो पति संग शारीरिक संबंध नहीं बना पातीं. 

उन्होंने आगे कहा कि डिलीवरी के बाद लगभग 40 दिनों तक सेक्स न करना औरतों की मजबूरी होती है, क्योंकि उन्हें ब्लीडिंग की समस्या रहती है, लेकिन मर्द आजाद होते हैं, मर्दो का इसमें कोई कसूर नहीं है, तो फिर वो क्यों इतने दिनों तक बिना शारीरिक संबंध बनाए रहेंगे. 

मुफ्ती तारिक मसूद बोले- अगर 40 दिन तक महिलाओं को ब्लीडिंग हो रही है बच्चे के जन्म के बाद, तो इसमें मर्दों का क्या कसूर है. 40 दिन तक तो आप अवॉइड करोगी, क्योंकि आपको कुदरत की तरफ से ब्लीडिंग हो रही है, आपको बच्चा हुआ है और कुदरत चाहती है कि आप उसमें बिजी रहो. लेकिन मर्दों को तो ब्लीडिंग नहीं हो रही न, तो मर्द 40 दिन कैसे सब्र करेंगे?

Advertisement

 

मुफ्ती पर भड़कीं Pak हसीनाएं

मुफ्ती तारिक मसूद के इस बयान पर पाकिस्तानी हसीनाओं का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने तारिक मसूद को खरी-खोटी सुनाई. पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस और होस्ट नादिया हुसैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तारिक मसूद का वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है- लो जी, अब इनके मुताबिक, मर्द 40 दिन भी बिना सेक्स के न रहें, लेकिन औरत उसी मर्द का बच्चा अपने पेट में रखकर दर्द झेलती है. 

 

वहीं, दूसरी ओर एक्ट्रेस याशमा गिल ने तारिक मसूद को फटकारते हुए कहा- इसको कोई चुप करवाओ. 

 

आवाम ने लगाई लताड़

पाकिस्तान की आवाम भी मुफ्ती तारिक मसूद के इस बयान की निंदा कर रही है. एक यूजर ने लिखा- मौलवी साहब चुप रहो. दूसरे ने लिखा- लानत है ऐसी सोच पर. अन्य यूजर ने लिखा- ये इंसान रोज इसी तरह की बकवास करता है. 

 

 

वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »