Actor Recited Azan: शादी के डेढ़ साल बाद पापा बना एक्टर, नन्हे राजकुमार के कान में दी अजान, दिखाई पहली झलक

पाकिस्तान के मशहूर एक्टर उमर शहजाद पापा बन गए हैं. एक्टर की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. शहजाद ने अपने नन्हे राजकुमार की पहली झलक दिखा दी है और बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है.

Advertisement
PAK एक्टर ने बेटे के कान में दी अजान  (Photo: Instagram/@omer_shahzad) PAK एक्टर ने बेटे के कान में दी अजान  (Photo: Instagram/@omer_shahzad)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

मशहूर पाकिस्तानी एक्टर उमर शहजाद की जिंदगी खुशियों से भर गई है. उमर पापा बन गए हैं. उमर की बेगम और पाकिस्तान की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर शानजे लोधी ने बेटे को जन्म दिया. पेरेंट क्लब में शामिल होकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. 

एक्टर ने बेटे के कान में दी अजान

एक्टर उमर शहजाद और उनकी पत्नी शानजे लोधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस संग गुडन्यूज शेयर की. अब उमर शहजाद ने अस्पताल से न्यूलीबॉर्न बेटे संग एक और खास वीडियो शेयर किया है. उमर शहजाद अपने नन्हे बेटे के कान में अजान देते नजर आ रहे हैं. उमर अपने नन्हे बच्चे को लाड करते दिखे. 

Advertisement

उमर शहजाद ने अपने बेटे की पहली झलक तो दिखा दी है, लेकिन उन्होंने अभी अपने नन्हे राजकुमार का चेहरा रिवील नहीं किया है. बेटे संग वीडियो शेयर करते हुए उमर शहजाद ने कैप्शन में लिखा- अल्लाह का सबसे कीमती तोहफा, हमारे छोटे 'इस्माइल' के नाम का मतलब है 'अल्लाह सुनता है'. आप पर हमेशा अल्लाह की रहमत और बरकत बनी रहे, आमीन. 

 

बेटे का रखा ये नाम

बता दें कि उमर शहजाद और शानजे लोधी ने अपने बेटे का नाम इस्माइल रखा है. उन्होंने अपने लाडले का नाम भी रिवील कर दिया है. एक्टर की पोस्ट पर फैंस उन्हें ढेरों बधाई और उनके बेटे को खूब सारा प्यार दे रहे हैं. 

बता दें कि एक्टर उमर शहजाद ने शानजे लोधी से साल 2025 में शादी रचाई थी. कपल की शादी इंटीमेट तरीके से हुई थी. शादी में सिर्फ दोनों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे. शादी के करीब डेढ़ साल बाद उनके घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजी है. पेरेंट बनकर दोनों काफी ज्यादा खुश हैं. 

Advertisement

 

एक्टर उमर शहजाद की बात करें तो वो 38 साल के हैं. वो पाकिस्तान की कई फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं. शहजाद ने अधूरी औरत, बहू बेगम, रंग बदले जिंदगी, बेवफा समेत कई शोज में काम किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »