टूटी 29 साल की शादी, 14 साल बाद स्टार कपल ने खोला तलाक का राज, बताया क्यों नहीं किए बच्चे

पाकिस्तानी टीवी स्टार वसीम अब्बास और सबा हमीद ने 29 साल की शादी के बाद तलाक ले लिया है. वसीम ने बताया कि दोनों 14 साल से अलग रह रहे थे और ये फैसला बिना किसी कड़वाहट के लिया गया. सबा-हामिद के तलाक ने सबको चौंका दिया है.

Advertisement
वसीम अब्बास और सबा हमीद का हुआ तलाक (Photo: Instagram FP) वसीम अब्बास और सबा हमीद का हुआ तलाक (Photo: Instagram FP)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में गिने जाने वाले वसीम अब्बास और सबा हमीद अब ऑफिशियली अलग हो चुके हैं. करीब 29 साल की शादी के बाद दोनों ने तलाक ले लिया है. इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि किसी को अंदाजा भी नहीं था कि दोनों पिछले करीब 14 साल से अलग-अलग रह रहे थे.

Advertisement

हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में वसीम अब्बास ने पहली बार अपने तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि इस फैसले को लेकर उनके मन में कोई कड़वाहट या पछतावा नहीं है.

'29 साल साथ रहे, फिर इज्जत से अलग हो गए'

वसीम अब्बास ने कहा- मेरी दूसरी शादी करीब 29 साल चली, फिर तलाक हो गया. इसमें कोई बुराई नहीं है. मेरी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं. वो खुश रहें, आबाद रहें. जरूरी नहीं कि कोई एक सही हो और दूसरा गलत. हर इंसान के पास अपनी वजह होती है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर रिश्ते में घुटन महसूस होने लगे तो पूरी जिंदगी उसी में परेशान रहने से बेहतर है कि दोनों लोग सम्मान के साथ अलग हो जाएं.

एक्टर ने बताया कि उनके और सबा हमीद के बीच आज भी कोई दुश्मनी या नाराजगी नहीं है. उन्होंने कहा- अगर कभी हम आमने-सामने आएंगे तो इज्जतदार लोगों की तरह मिलेंगे. हमारे रिश्ते का अंत कड़वाहट के साथ नहीं हुआ.

Advertisement

शादी से पहले ही लिया था बड़ा फैसला

वसीम अब्बास ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने और सबा हमीद ने शादी के समय ही तय कर लिया था कि वो साथ में बच्चे नहीं करेंगे. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा- उनके पहले से दो बच्चे थे और मेरे चार बच्चे थे. इसलिए हमने फैसला किया कि हमें और बच्चों की जरूरत नहीं है.

वसीम ने बताया कि कानूनी तौर पर तलाक भले अब हुआ हो, लेकिन दोनों करीब 14 साल पहले ही अलग-अलग रहने लगे थे. दोनों ने बिना किसी विवाद या सार्वजनिक बयानबाजी के अपनी-अपनी जिंदगी आगे बढ़ा ली थी. यही वजह है कि उनके तलाक की खबर ने फैंस को चौंका दिया.

फैंस हुए हैरान

सबा हमीद और वसीम अब्बास पाकिस्तानी टेलीविजन के बड़े सितारे माने जाते हैं. दोनों ने अपने लंबे करियर में कई यादगार शोज दिए हैं. अब उनके अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस वसीम के सेपरेशन और नो-गिल्ट वाले बयान पर हैरानी जता रहे हैं. 

वसीम अब्बास ने पब्लिकली कभी अपनी पहली पत्नी का जिक्र नहीं किया. उनके 4 बच्चों में दो बेटियां विदेश में रहती हैं. वहीं बड़ा बेटा अली अब्बास पाकिस्तानी इडंस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. बात करें अगर, सबा की तो उनकी पहली शादी सैयद परवेज शफी से हुई थी,  जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं- एक्ट्रेस-सिंगर मीशा शफी और रैपर-एक्टर फरीस शफी. तलाक के बाद वसीम-सबा ने 1993 में दूसरी शादी की थी. वसीम 65 साल के हैं तो वहीं सबा 69 साल की हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »