कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पहुंचे 'दुर्योधन-युधिष्ठिर', वीड‍ियो वायरल

प्रयागराज में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में टीवी सीरियल महाभारत के 'धर्मराज युधिष्ठिर' और 'दुर्योधन' एक साथ पहुंचे. जब ये पल वहां मौजूद लोगों ने देखा तो सभी हैरान हो गए.

Advertisement
बाबा बागेश्वर ने शेयर की वीडियो (Photo: x/@bageshwardham) बाबा बागेश्वर ने शेयर की वीडियो (Photo: x/@bageshwardham)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

प्रयागराज में इन दिनों प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक धार्मिक कार्यक्रम खूब सुर्खियों में हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिशियल अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि 'धर्मराज युधिष्ठिर और दुर्योधन ने एक साथ बाबा से भेंट की.' यह सुनते ही लोग सोच में पड़ गए कि आखिर दो धुर विरोधी पात्र एक साथ कैसे आ गए? 

Advertisement

एक मंच पर युधिष्ठिर-दुर्योधन
दरअसल मशहूर टीवी सीरियल 'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गजेंद्र चौहान और दुर्योधन की भूमिका से घर-घर में पहचाने जाने वाले पुनीत इस्सर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे. सालों बाद इन दोनों कलाकारों को एक साथ एक ही मंच पर देखकर वहां मौजूद भीड़ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री हुए खुश
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दोनों एक्टर्स से मिलकर बेहद खुश नजर आए. मंच पर उनके बीच काफी हंसी-मजाक भी हुआ. बाबा के दरबार में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और कथावाचक के साथ उनके हल्के-फुल्के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया. धीरेंद्र शास्त्री ने चुटीले अंदाज में उनकी खूब खिंचाई की.

मुलाकात के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सम्मान के तौर पर गजेंद्र चौहान को फेमस पुस्तक 'साधु जी सीताराम' भेंट की.  इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग कह रहे हैं कि बाबा के दरबार में आकर सारे पुराने बैर मिट जाते हैं.

Advertisement

श्रद्धालुओं के लिए यादगार पल
प्रयागराज में चल रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं, लेकिन गजेंद्र चौहान और पुनीत इस्सर की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया. भक्तों के लिए यह दृश्य किसी चमत्कार से कम नहीं था कि जिस मंच पर हनुमान जी की गाथा गाई जा रही है, वहां आज के 'युधिष्ठिर' और 'दुर्योधन' एक साथ बैठकर भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement