'मैं आत्महत्या कर लूं?' दर्द में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, बोलीं- दुनिया जीने नहीं दे रही

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने अपने हाल ही में वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट किया है, जिसमें वो गाली-गलौज करती हुई नजर आई थीं. डिंपल ने कहा कि उनकी हालत ठीक नहीं है. उन्हें बदनाम न करें.

Advertisement
डिंपल चौधरी का छलका दर्द (Photo: Social Media) डिंपल चौधरी का छलका दर्द (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का हाल ही में लोगों संग गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. अब डिंपल ने अपने गाली-गलौज वाले वीडियो पर रिएक्ट किया है. उन्होंने यह भी बताया कि वो मानसिक तौर पर काफी ज्यादा परेशान हैं. उन्हें आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं. 

क्या बोलीं डिंपल चौधरी?

Advertisement

डिंपल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि जब ये सब हुआ तब वो अपने परिवार के साथ थीं. डिंपल वीडियो में कहती दिख रही हैं- जो तुम वीडियो बना रहे हो कि हम फोटो खिंचवाने गए, फोटो नहीं दिया. बहुत बदतमीज लड़की है, गाली दे रही है. इसका यह कर दो, वो कर कर दो. इसका यह हो जाना चाहिए, वो हो जाना चाहिए.’ 

'पहली बात तो यह है कि तुम्हारे अंदर थोड़ा-बहुत दिमाग है या नहीं? कोई लड़की अपने परिवार के साथ है, अपने भाई-बहन के साथ है और तुम उसे परेशान कर रहे हो. उसकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हो. तुम्हारा मैंने कुछ ले-देकर रखा है? अगर तुम यह चीज प्यार से कहते कि डिंपल जी, मैडम जी या बहन जी, एक फोटो दे दीजिए,’ तो क्या मैं आपको फोटो नहीं देती?'

Advertisement

डिंपल आगे बोलीं- मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देख लेना मैं कितना रुक-रुककर लोगों को फोटोज देती हूं. मैं गाड़ी से उतरकर भी लोगों को फोटो देती दूं. मुझे बदनाम कर रहे हो कि मुझमें घमंड है, कौन सा घमंड मुझमें नजर आ गया?

 

आत्महत्या के आ रहे ख्याल

डिंपल ने वीडियो में यह भी कहा कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं. उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने दावा किया कि लगातार हो रही आलोचना और ट्रोलिंग ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि वो खुद को मजबूत बनाए रखने और कोई गलत कदम न उठाने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो काफी परेशान हैं. 

डिंपल बोलीं- वैसे भी मुझे यह दुनिया जीने नहीं दे रही. मतलब मैं अपने घर से बाहर भी न जाऊं? क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे हो कि मैं खुद आत्महत्या कर लूं? मैं बहुत कोशिश कर रही हूं कि कुछ गलत न करूं. मैं ठीक नहीं हूं. मेरे दिमाग की स्थिति ठीक नहीं है. प्लीज, मुझे मत छेड़ो. ऐसा मत करो यार. मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ रही हूं. तुम्हारे पैर भी पकड़ लूंगी, ऐसा मत करो. मुझे बदनाम मत करो. 

 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ बाहर गई थीं. तभी कुछ लड़के उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे. लेकिन जब डिंपल ने मना किया तो लड़कों संग उनकी बहस-बाजी शुरू हो गई और फिर डिंपल गुस्से में अपना कंट्रोस खो बैठीं. उन्होंने लड़कों को गालियां देनी शुरू कर दी थीं. गालियां देते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था, जिसपर अब उन्होंने रिएक्ट किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »