'बहुत जल्दी जाग गए', फिल्म 'OMG2' के क्रेडिट विवाद पर बोले डायरेक्टर, परेश रावल पर भड़के

राइटर-डायरेक्टर अमित राय ने परेश रावल के उस दावे का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 'OMG 2' उन्होंने लिखी थी, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला.

Advertisement
परेश रावल पर भड़के डायरेक्टर (Photo: screengrab) परेश रावल पर भड़के डायरेक्टर (Photo: screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल के एक हालिया इंटरव्यू ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. परेश रावल ने दावा किया है कि सुपरहिट फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) की कहानी उन्होंने खुद लिखी थी, लेकिन मेकर्स ने उन्हें बिना कोई क्रेडिट दिए ही फिल्म बना डाली. अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के असली राइटर-डायरेक्टर अमित राय का भी गुस्सा फूट पड़ा है.

Advertisement

अमित राय ने परेश रावल के दावों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे केवल एक मनगढ़ंत बात बताया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि फिल्म के असली क्रिएटर वही हैं और उनके पास इस बात के पुख्ता कानूनी सबूत भी मौजूद हैं.

अमित राय का तीखा पलटवार
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान अमित राय ने परेश रावल के आरोपों पर हैरानी और नाराजगी दोनों जाहिर की. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, 'आखिर वो किस आधार पर यह बात कह रहे हैं? सबसे पहले तो उन्हें खुद इस बात का जवाब देना चाहिए. वह सिर्फ हवा में दावे कर रहे हैं, कहने को तो कोई कुछ भी कह सकता है.' 

अमित राय ने आगे कहा कि परेश रावल इंडस्ट्री के बहुत बड़े और सम्मानित कलाकार हैं, इसलिए वे खुद उनके पास जाकर यह नहीं पूछ सकते कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया, लेकिन जो सच है वो सबके सामने है.

Advertisement

फिल्म को बताया अपना बच्चा
अमित राय ने इमोशनल होते हुए 'OMG 2' को अपने बच्चे जैसा बताया. उन्होंने कहा कि जहां तक उन्हें याद है, इस फिल्म की शुरुआत से लेकर इसे पूरा करने तक, वे ही इसके एकमात्र क्रिएटर रहे हैं. उन्होंने अकेले ही इस कहानी को सींचा और स्कूल-कॉलेज के स्तर तक पहुंचाया. अपने दावे को मजबूत करते हुए राय ने कहा, 'अगर किसी को शक है, तो मेरे पास स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) का सर्टिफिकेट और स्क्रिप्ट पर लगा हुआ वो आधिकारिक स्टैम्प है, जिस पर साफ-साफ मेरा नाम लिखा हुआ है. इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है?'

अमित राय का मानना है कि परेश रावल ने इतने समय बाद यह मुद्दा क्यों उठाया, इसका सही जवाब या तो खुद परेश रावल दे सकते हैं, या फिर फिल्म का प्रोडक्शन हाउस और अक्षय कुमार ही इस पर रोशनी डाल सकते हैं. तंज कसते हुए अमित राय ने कहा, 'मैंने यह फिल्म पूरी ईमानदारी से लिखी और फिर इसे पर्दे पर उतारा. फिल्म को रिलीज हुए इतना वक्त हो गया और अब जाकर वो ऐसा दावा कर रहे हैं, सच में वो बहुत जल्दी जाग गए हैं.'

मौन हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार
जहां एक तरफ फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे ने एक लंबा-चौड़ा आधिकारिक बयान जारी कर परेश रावल के दावों को झूठा करार दिया है, वहीं डायरेक्टर अमित राय ने भी कानूनी सबूतों के साथ अपनी बात रख दी है. इन सबके बीच, फिल्म के मुख्य हीरो और को-प्रोड्यूसर अक्षय कुमार ने अभी तक इस पूरे क्रेडिट विवाद पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »