IPL में क्रिकेटर्स के खेल के साथ उनकी लव लाइफ भी चर्चा में बनी हुई है. मैच के बीच ज्यादातर खिलाड़ी अपने पार्टनर्स के साथ नजर आ रहे हैं. अब क्रिकेटर दीपक चाहर और उनकी पत्नी जया भारद्वाज लाइमलाइट में हैं. जया की खूबसूरती और क्यूटनेस पर हर कोई दिल हार रहा है.
दीपक की पत्नी ने जीता फैंस का दिल
मुंबई इंडियन्स की शानदार जीत के बाद दीपक चाहर अपनी पत्नी संग स्टेडियम से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए. दीपक फिर लेडी लव संग मुंबई इंडियन्स टीम की बस में जाकर बैठ गए. लेकिन पैप्स का कैमरा क्यूट कपल से नहीं हटा. पैप्स लगातार उन्हें कैप्चर करते रहे.
पैप्स को देखकर दीपक और उनकी पत्नी जया भारद्वाज बस में बैठे हुए ही इशारों-इशारों में क्यूटली उनसे बात करते दिखे. दीपिक ने हंसते हुए हाथ जोड़कर पैप्स को जाने को कहा. वहीं, उनकी पत्नी जया भी इशारों में पैप्स से सोने के लिए बोलती नजर आईं. दीपक और जया इस दौरान दोनों ही मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. कपल की क्यूटनेस पर फैंस दिल हार रहे हैं.
दीपक चाहर की बात करें तो उन्होंने साल 2022 में जया भारद्वाज संग शादी रचाई थी. दीपक और जया का रिश्ता और प्यार आज भी किसी न्यूलीमैरिड कपल से कम नहीं है. दीपक अक्सर ही पत्नी संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है.
ग्लैमरस हैं दीपक की पत्नी
दीपक चाहर की पत्नी जया काफी ग्लैमरस हैं. खूबसूरती में वो बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. उनका फैशन सेंस भी कमाल का है. वो काफी स्टाइलिश हैं. उनके सिजलिंग लुक्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. फैंस का कहना है कि जया को फिल्मों में ट्राई करना चाहिए.
दीपक भी अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आती है. IPL में भी जया हर मैच में दीपक की पिलर बनकर उन्हें सपोर्ट करती नजर आती हैं. दोनों को फैंस पावर कपल बता रहे हैं.
दीपक चाहर की पत्नी से मिलकर आपको कैसा लगा?
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क