विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही तृषा की फिल्म को दी थी 'स्पेशल परमिशन', मगर कैंसिल हुए शोज

तमिल सुपरस्टार विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी करीबी मानी जाने वालीं तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु को सुबह 9 बजे के खास शोज की परमिशन मिली थी. लेकिन रिलीज से ठीक पहले ये मॉर्निंग शोज कैंसिल हो गए. टिकट बुक कर चुके फैन्स नाराज हैं और डायरेक्टर को सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी.

Advertisement
विजय की 'स्पेशल परमिशन' फिर भी कैंसिल हुए करुप्पु के शोज (Photo: Screengrab) विजय की 'स्पेशल परमिशन' फिर भी कैंसिल हुए करुप्पु के शोज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

फिल्म स्टार अगर राज्य का मुख्यमंत्री बन जाए, तो फिल्म इंडस्ट्री अपने पक्ष में राहत भरे कुछ फैसलों की उम्मीद तो कर ही सकती है! तमिलनाडु में सुपरस्टार थलपति विजय ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहला फिल्मों से जुड़ा फैसला, अपनी करीबी मानी जाने वालीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' के लिए लिया था. इस फिल्म के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सुबह 9 बजे के खास शोज की इजाजत दी थी. मगर कई थिएटर्स से करुप्पु के ये मॉर्निंग शोज कैंसिल होने की खबर आई है.

Advertisement

कैंसिल हुए करुप्पु के शोज
गुरुवार सुबह करुप्पु रिलीज होनी थी. फैन्स 9 बजे के शोज के लिए टिकट बुक कर चुके थे. लेकिन करुप्पु के प्रोड्यूसर एस आर प्रभु ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'अपरिहार्य कारणों से करुप्पु के 9 बजे के शोज कैंसिल किए जा रहे हैं. हम सभी से माफी मांगते हैं.' प्रभु ने फिल्म के मॉर्निंग शोज कैंसिल करने की सटीक वजह तो नहीं बताई. लेकिन फैन्स इस बात से बहुत फ्रस्ट्रेट नजर आए.

तमिलनाडु में फिल्मों टिकट प्राइस और शो टाइमिंग को लेकर सरकार की सख्त गाइडलाइंस हैं. पिछले करीब तीन सालों से फिल्मों के मॉर्निंग शोज पर बैन था. करुप्पु के प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में पोस्ट किया था कि उन्हें विजय से गुरुवार सुबह 9 बजे के फर्स्ट डे-फर्स्ट शो के लिए 'स्पेशल परमिशन' मिल गई है. तभी से फैन्स फिल्म के इन मॉर्निंग शोज के टिकट बुक करने की कोशिश करने लगे थे. मगर टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर ये शोज अवेलेबल ही नहीं थे.

Advertisement

डायरेक्टर के पास भी नहीं जवाब
सोशल मीडिया पर करुप्पु के टिकट बुक करने के लिए परेशान हो रहे फैन्स की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि फिल्म के डायरेक्टर आर जे बालाजी को भी सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी. अपनी एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'प्रिय फैन्स, मेरे पास भी इस बात का कोई मजबूत जवाब नहीं है कि ये क्यों हो रहा है. प्रोड्यूसर्स सारी मुश्किलें दूर करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस फिल्म के सामने शुरू से ही बहुत रुकावटें आईं और किसी तरह ईश्वर ने 32 महीनों बाद हमें इन सारी मुश्किलों से निकाला है. इस बार भी मुझे उन पर भरोसा है, पूरा भरोसा.'

जहां मेकर्स ने करुप्पु की रिलीज में हो रही देरी की पक्की वजह नहीं बताई है, वहीं तमिलनाडु के कुछ फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स की पोस्ट्स इशारा करती हैं कि करुप्पु के प्रोड्यूसर्स की तरफ से कोई 'फाइनेंशियल देरी' हुई है. माना जा रहा है कि गुरुवार को करुप्पु की रिलीज में हुई ये देरी, दोपहर और शाम के शोज को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी.

करुप्पु की रिलीज में पहले से ही काफी देरी होती रही है. ये फिल्म पहले पिछले साल दिवाली पर आने वाली थी, मगर पोस्ट-प्रोडक्शन की देरी के चलते इसे आगे टाल दिया गया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement