मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग प्राइवेट Liplock वीडियो Leak, रो पड़ी हसीना, मां-पिता का टूटा भरोसा, हुए भावुक

अपूर्वा मुखीजा का कुछ वक्त पहले मुस्लिम बॉयफ्रेंड को एक पार्टी में Liplock करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. अपूर्वा ने अब वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उनका वीडियो देखकर उनके पेरेंट्स काफी इमोशनल हो गए थे.

Advertisement
लीक किसिंग वीडियो पर अपूर्वा ने तोड़ी चुप्पी (Credit: Instagram/The.Rebel.kid) लीक किसिंग वीडियो पर अपूर्वा ने तोड़ी चुप्पी (Credit: Instagram/The.Rebel.kid)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

पॉपुलर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर 'रिबेल किड' अपूर्वा मुखीजा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. अपूर्वा का कुछ समय एक किसिंग वीडियो वायरल हुआ था. एक पार्टी में वो मुस्लिम बॉयफ्रेंड अमीन जैज को लिपलॉक करती हुई दिखी थीं. अब अपूर्वा ने अपने किसिंग वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है. 

अपूर्वा को लगा था धक्का

अपूर्वा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि वो किसिंग मोमेंट करीब एक साल पहले एक प्राइवेट पार्टी का था. उन्हें नहीं पता था कि उनका प्रावेट वीडियो कोई कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है. अपूर्वा ने बताया कि जब वीडियो लीक होने के बाद उनके पास लोगों के मैसेजेस आए, तब उनका एयरपोर्ट पर ही इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया था. 

Advertisement

प्राइवेट लीक वीडियो पर अपूर्वा आगे बोलीं- एक साल पुराना मेरा एक वीडियो लीक हो गया है. यह वीडियो मेरे और एक दूसरे लड़के के बीच का एक प्राइवेट मोमेंट था. हमें नहीं पता था कि हमारी रिकॉर्डिंग की जा रही है. यह एक प्राइवेट पार्टी में हुआ था. 

अपूर्वा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि यह वीडियो इंटरनेट पर आ गया है, तो वो हैरान रह गई थीं. वो बोलीं- यह वीडियो बहुत पुराना है. 1 साल पुराना है और अब आया है बाहर. 

उन्होंने बताया कि जब तक वो लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरीं, तब तक उनका फोन लोगों के मैसेज से भर चुका था, जो उनसे पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने वो वीडियो देखा है. अपूर्वा ने कहा-मेरा पूरा व्हाट्सएप मैसेज से भरा पड़ा है कि 'क्या तुमने यह देखा?

Advertisement

पेरेंट्स का टूट गया था दिल

अपूर्वा ने बताया कि उनके लिए स्थिति तब और भी ज्यादा खराब हो गई थी, जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके पेरेंट्स ने भी वो वीडियो क्लिप देख ली है. अपूर्वा बोलीं- यह पहली बार था जब मेरे मम्मी-पापा ने वह वीडियो देखा. उन्हें नहीं पता था कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड है. उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं थी. 

इस सच के सामने आने और साथ ही उस प्राइवेट वीडियो के अचानक वायरल होने से वो बेहद तनाव में आ गए थे. उस पल को याद करते हुए अपूर्वा ने कहा- इसलिए मेरा दिमाग पूरी तरह से सुन्न हो गया था. 

निकल पड़े आंसू

अपूर्वा ने बताया कि वो उस समय एयरपोर्ट पर हजारों लोगों से घिरी बैठी थीं और उनके साथ जो हुआ था, वो उसे समझ नहीं पा रही थीं. उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा- मुझे याद है कि मैं एयरपोर्ट पर बैठी थी और मुझे लगता है कि वहां लाखों लोग थे. मैं बस नीचे बैठकर रोए जा रही थी. 

कौन हैं अमीन जैज?

बता दें कि अपूर्वा मुखीजा जिन्हें Kiss करती हुई नजर आई थीं, वो पॉडकास्टर और डीजे अमीन जैज हैं. वो अपने पॉडकास्ट ‘अनट्रिगर्ड विद अमीन जैज’ के लिए जाने जाते हैं. उनका पॉडकास्ट साल 2020 में शुरू हुआ था. रिबेल किड संग उनकी डेटिंग रूमर्स काफी समय से चल रही हैं. अमीन मुस्लिम हैं, जबकि अपूर्वा हिंदू हैं. दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »