Film Wrap: एक्टर संग सोने से पत्नी का इनकार, लगान ने बर्बाद किया 'बाघा' का करियर

संचिता उगले के सुसाइड केस ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है. अमीन हाजी ने कहा कि 'लगान' फिल्म ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया. जानें और क्या खास हुआ.

Advertisement
Amin Hajee-Akshay Oberoi (Photo: Instagram @akshay0beroi/aminhajeefilm) Amin Hajee-Akshay Oberoi (Photo: Instagram @akshay0beroi/aminhajeefilm)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

मंगलवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में संचिता उगले के सुसाइड केस की चर्चा रही. लगान मूवी के अमीन हाजी का कहना है इस फिल्म ने उनका करियर बर्बाद किया. अक्षय ओबेरॉय ने बताया कैसे उनके खौफनाक सीन्स को देख पत्नी डरने लगीं. जानते हैं फिल्म रैप में शोबिज में और क्या खास हुआ.

'पत्नी ने साथ सोने से किया इनकार', विलेन के रोल में देख दूर हुई बीवी, King एक्टर के खराब हुए रिश्ते?

Advertisement

एक्टर अक्षय ओबेरॉय ने साल 2020 में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की वेब सीरीज 'फ्लैश' में विलेन की भूमिका निभाई थी. इसके कुछ हिस्से ऐसे थे जिन्हें देखना बेहद मुश्किल था. एक इंटरव्यू में अक्षय ने अब इस बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि ये सीरीज देखने के बाद उनकी पत्नी ने कई दिनों तक उनके साथ बेड शेयर नहीं किया. 

'तारक मेहता' में 5 दिन का रोल करके छाई एक्ट्रेस, कमाई शोहरत, बोली- यकीन नहीं हुआ

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तपस्या नायक ने माधवी नाम का किरदार निभाया था. TSS के पॉडकास्ट में तपस्या ने बताया कि मैंने 'तारक मेहता' में पांच दिन का छोटा सा रोल किया था. 'तारक मेहता' शो में छोटा सा रोल तपस्या की किस्मत चमकी गई. इसके बाद उन्होंने 'चिड़िया घर', 'सावधान इंडिया', 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. 

Advertisement

'कल्कि 2898 AD' आलिया भट्ट ने ली दीपिका पादुकोण की जगह? फिल्म की टीम ने खोला राज

सोशल मीडिया पर खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि आलिया भट्ट कल्कि 2898 AD के सीक्वल में एक बड़ा रोल करने वाली हैं. अब फिल्म के एक स्पोक्सपर्सन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इन खबरों को 'अफवाह' बताया है. उन्होंने साफ कहा, 'कोई शूटिंग नहीं हुई है. उन्होंने कहा, 'फिलहाल इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है.

'क‍िस दर्द में थी मेरी बेटी?' रोते हुए बोले संचिता उगले के पिता, मौत से टूटा परिवार

संचिता उगले की मौत से उनके घर में मातम छा गया है. एक्ट्रेस की मां के आंसू नहीं रुक रहे. पिता भी दर्द में हैं. संचिता के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी को इंडस्ट्री में परेशान किया जा रहा था, जिस वजह से वो डिप्रेशन में थीं. उन्होंने अपनी बेटी के लिए प्रशासन से न्याय की मांग की है. 

अरबाज खान की कार में जबरन घुसा शख्स, बाउंसर्स ने घसीटकर निकाला- मची अफरा-तफरी, सिक्योरिटी में हुई बड़ी चूक

सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई. एक अनजान शख्स अचानक उनकी कार में घुसकर बैठ गया. यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

'आम‍िर खान की लगान ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया', 25 साल बाद बोले 'बाघा' अमीन हाजी

'लगान' में बाघा का यादगार किरदार निभाने वाले अमीन हाजी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. अमीन ने कहा- एक एक्टर के तौर पर 'लगान' ने मेरे लिए स्टैंडर्ड बहुत ऊंचा कर दिया. फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि उसमें हर कलाकार अपने आप में हीरो था. इसके बाद जो भी रोल मेरे पास आए, वे 'लगान' के मुकाबले कहीं नहीं टिकते थे. इसलिए मैं कहता हूं कि प्रोफेशनली इस फिल्म ने मुझे बर्बाद कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »