Film Wrap: नींद में एक्ट्रेस का हुआ निधन, ट्रेन में मॉडल ने रेजर से TC और RPF पर किया हमला

संडे के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ घटा. एक्ट्रेस अनन्या राज के निधन की खबर सामने आई, जो कई लोगों के लिए शॉकिंग बात थी. वहीं मॉडल अंतरा बनर्जी के चलती ट्रेन में टीसी और आरपीएफ जवान पर रेजर का मामला सुर्खियों में रहा.

Advertisement
अनन्या राज, अंतरा बनर्जी (Photo: Social Media) अनन्या राज, अंतरा बनर्जी (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

KBC में दुनिया का सबसे छोटा डॉक्टर! 3 फीट कद-सर्कस का ऑफर ठुकराकर किया MBBS, चौंके अमिताभ बच्चन

सबसे छोटे डॉक्टर के रूप में मशहूर गणेश बरैया अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंचे. शो में उन्होंने अपने संघर्षों को याद किया. उन्होंने बताया कि छोटे कद की वजह से उन्हें MBBS में एडमिशन नहीं मिल रहा था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वो एक डॉक्टर बने. 

Advertisement

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ीं मुसीबतें, इलायची एड कर फंसे, FDA ने भेजा नोटिस

महाराष्ट्र एफडीए ने बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. 'विमल इलायची' के विज्ञापन के जरिए बैन पान मसाले का सरोगेट प्रचार करने के आरोप में तीनों स्टार्स को नोटिस भेजा गया. 

चलती ट्रेन में रेजर से TC और RPF जवान पर किया हमला, सीट को लेकर भिड़ीं मॉडल अंतरा बनर्जी

मॉडल अंतरा बनर्जी को अरावली एक्सप्रेस में रेजर ब्लेड से RPF जवान पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जानिए आखिर ये विवाद हुआ क्यों?

'नींद में ही थम गईं सांसें', 35 साल की एक्ट्रेस का निधन, परिवार ने गुपचुप किया अंतिम संस्कार

साल 2019 में आई फिल्म घोस्ट में काम कर चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल अनन्या राज के निधन की खबर सामने आई. जुलाई में 35 साल की एक्ट्रेस नींद में ही चल बसी थीं, जिसकी जानकारी अब उनके परिवार ने दी.

Advertisement

पाकिस्तान में माहिरा खान की फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर लगाई 'आग', बनीं नंबर 1 हीरोइन

बॉक्स ऑफिस पर माहिरा खान की फिल्म 'आग लगे बस्ती में' धमाकेदार कमाई की. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फैंस को ट्रीट दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »