Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

पेरेंट्स ने तोड़ा रिश्ता, अब 1 साल की टूटी शादी! तंगी में जी रहा यूट्यूबर, बेटे के लिए तड़पा, लाखों देकर देखी झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST
  • 1/13

यूट्यूबर अनुराग डोभाल की लाइफ के कलेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अपने नए म्यूजिक वीडियो 'अनाथ' में उन्होंने पत्नी रितिका चौहान को एक्सपोज किया है.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

  • 2/13

अनुराग ने बताया कि पत्नी उन्हें धोखा दे रही है. रितिका की मां दोनों का तलाक चाहती हैं. अनुराग को उनके बेटे से नहीं मिलने दिया जा रहा है. वो बेटे से मिलने को तड़प रहे हैं.
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_
 

  • 3/13

अनुराग ने गाने के जरिए अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने बताया कि रितिका और उसकी मां उन्हें बच्ची अनुरित से मिलने नहीं दे रहे हैं. वो भारी भरकम एलिमनी मांग रहे हैं. 
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

Advertisement
  • 4/13

उन्होंने रितिका की फैमिली को 37 लाख रुपये दिए ताकि वो अपने बेटे से मिल सके. उन्होंने बहुत मुश्किल से सब कुछ डील किया. वो अपने बच्चे के लिए सब कुछ करेंगे.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

  • 5/13

गाने में एक ऑडियो है जिससे सामने आया कि रितिका बेटे को दुनिया में नहीं लाना चाहती थी. शख्स ने कहा- रितिका ने कहा था, जो मेरे पेट में बच्चा है मैं इसको मार दूंगी, अबॉर्शन करा दूंगी. 
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_
 

  • 6/13

बेटे के लिए अनुराग ने इमोशनल मैसेज लिखा- मेरे पास कुछ नहीं बचा है. जो तेरे लिए कमाया था, वो घरवाले, भाई कलम इंक और श्रेया ने छीन लिया.
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

Advertisement
  • 7/13

''सब कुछ बेच दिया है. कार-बाइक सब कुछ. मैं फाइनेंशियली मुश्किल फेज में हूं. लेकिन तेरे लिए मेहनत करता रहूंगा. मेरे बच्चे मैं तुझसे बहुत प्यार करता हूं.''
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

  • 8/13

''पापा तुम्हें बहुत मिस करते हैं. महादेव जी साथ हैं. उम्मीद है हम जल्द मिलेंगे. जल्दी सब कुछ ठीक होगा.'' अनुराग का दर्द देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. 


Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

  • 9/13

अनुराग की लाइफ जर्नी को दिखाता ये गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है. सॉन्ग अनाथ को 22 घंटों में 933k से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस ने अनुराग को मजबूत रहने को कहा है. 
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_
 

Advertisement
  • 10/13

यूट्यूबर ने रितिका का ऑडियो शेयर किया जिसमें वो उनके बेटे को पाप बता रही है. रितिका ने कहा- वो मेरे लिए मर चुका है. मेरे पास बच्चा है इसका, बस ये मेरा सबसे गंदा पाप है.
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_
 

  • 11/13

अनुराग ने रितिका और उसके बॉयफ्रेंड अभिषेक सैनी की पोल खोली. दोनों की रोमांटिक फोटोज के अलावा उनकी चैट्स भी लीक कीं. फैंस रितिका पर हुए खुलासों से शॉक्ड हैं.
 

Photo: Instagram @ritika_dobhal_
 

  • 12/13

अनुराग और रितिका ने 30 अप्रैल 2025 में धूमधाम से शादी की थी. दोनों ने लंबे समय तक डेट किया था. मगर शादी के बाद उनका ये रिश्ता 1 साल भी अच्छे से नहीं चल पाया. 
 

Photo: Instagram @anurag_dobhal
 

  • 13/13

Photo: Instagram @ritika_dobhal_
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement