Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

झुग्गी-झोपड़ी में बीता बचपन, झेली गरीबी, आज आलीशान जिंदगी जीते हैं ये स्टार्स

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST
  • 1/8

कहते हैं कि समय की सबसे अच्छी चीज होती है कि वो बदलता जरूर है. अगर आज हालात मुश्किल हैं, तो कल बेहतर जरूर होंगे. इस बात का उदाहउण इंडस्ट्री के कुछ बड़े सितारे हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई सितारें हैं, जिनका बचपन झुग्गी-झोपड़ी और गरीबी में बीता है. लेकिन आज वो मुंबई में शान से रहते हैं और आलीशान जिंदगी जी रहे हैं.

 Photo: Instagram @mr_faisu_07

  • 2/8

सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले बस कंडक्टर हुआ करते थे. उन्होंने भी मुश्किल हालातों में गुजारा किया है. आज पूरी दुनिया उनकी फैन है. 

Photo: Social Media

  • 3/8

फैजल शेख टेलीविजन और यूट्यूब की दुनिया का बड़ा नाम हैं. फैजल कई बार बता चुके हैं कि वो मुंबई के छोटे से चॉल में रहते थे. लेकिन फिर उन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाना शुरू किया और आज उनके पास सबकुछ है. 

Photo: Instagram @mr_faisu_07

Advertisement
  • 4/8

भोजपुुरी-टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बताया कि वो मिडिल क्लास फैमिली से थीं. घर में पैसों की तंगी की वजह से उनकी शादी के रिश्ते कैंसल हुए. इसके बाद उन्होंने जॉब करना शुरू किया और किस्तम इंडस्ट्री में ले आई. 

Photo: Instagram @mr_faisu_07

  • 5/8

जॉनी लीवर कॉमेडी की दुनिया बड़ा नाम हैं. जॉनी कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्होंने पेट भरने के लिए सड़कों पर छोटी-मोटी चीजें बेची हैं. इंडस्ट्री में एंट्री के बाद उनका वक्त बदला और आज वो करोड़ों के मालिक हैं. 

Photo: Instagram @iam_johnylever

  • 6/8

विशाल जेठवा ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और अब फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं. विशाल बता चुके हैं कि बचपन में उनके पिता का निधन हो गया था. घर चलाने के लिए उनकी मां घर-घर काम किया, सेनिटरी पेड बेचे. 

Photo: Instagram @vishaljethwa06/

Advertisement
  • 7/8

मिथुन भी उन सितारों में हैं जो संघर्ष करके आगे बढ़े हैं. फिल्मों में आने से पहले वो कट्टर नक्सली थे, लेकिन भाई की मृत्यु के बाद उन्होंने वो रास्ता छोड़ दिया. मुंबई आने के बाद उन्होंने कई दिनों तक भूखे रहकर और फुटपाथ पर सोकर संघर्ष किया. 

Photo: Social Media

  • 8/8

इन्फ्लुएंसर-डांसर वर्षा सोलंकी घरों में बर्तन धो कर दिन काटे. वो सिंगल मदर हैं. घर चलाने के लिए उन्होंने वीडियो बनाने शुरू किए और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर में से एक बन चुकी हैं. 

Photo: Instagram @ varshasolanki202

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement