Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

थलपति विजय की गोद में नन्ही बहन ने तोड़ा था दम! नहीं भूले दर्द, बेटी का नाम-गाड़ी नंबर में छिपी यादें

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST
  • 1/10

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार थलपति विजय अब राजनीति के भी धुरंधर बन गए हैं. चुनाव जीतकर वो तमिलनाडु के सीएम बनने की तैयारियों में जुट गए हैं. विजय की जीत पर पेरेंट्स खुश हैं. विजय के लिए ये चुनावी जीत किसी बड़े तोहफे जैसी है.

Photo: Instagram @actorvijay

  • 2/10

लेकिन क्या आप जानते हैं विजय की सिनेमाई दुनिया में चमक भले ही प्रचंड रही हो, लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने काफी दुख देखे हैं. इसकी शुरुआत बचपन से हो गई थी, जब एक्टर ने अपनी नन्ही बहन विद्या को खोया था. 
 

Photo: Social Media

  • 3/10

भले ही बहन को दुनिया छोड़े सालों बीत गए हैं. लेकिन विजय बहन की यादों को आज भी सीने में संजोए हुए हैं. एक्टर की एक छोटी बहन थी, जो बीमारी के कारण बचपन में चल बसी थी.
 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 4/10

एक्टर को बहन से बेइंतहा प्यार था. बहन के साथ उनका जुड़ाव इतना था कि बेटी का नाम भी उससे मिलता जुलता रखा. उनकी गाड़ियों के नंबर प्लेट का भी इससे खास कनेक्शन है.
 

Photo: Social Media

  • 5/10

विजय ने अपनी बेटी का नाम विद्या से मैचिंग कर दिव्या रखा. उनकी गाड़ियों के नंबर में 0277 लिखा होता है. कहते हैं ये उनकी बहन के जन्म की तारीख है. जो कि 14 फरवरी 1977 को पैदा हुई थी. हालांकि अब ये नंबर बदल गया है. ज‍िसे विजय के 2026 में सीएम बनने से ल‍िंक किया जा रहा है. 
 

Photo: Social Media

  • 6/10

1977 में जन्मी उनकी बहन का नाम विद्या रखा गया था. लेकिन कौन जानता था वो दुनिया में कम वक्त के लिए आई है. बहन की मौत का दुख एक्टर को आज भी है.
 

Photo: Social Media

Advertisement
  • 7/10

जानकारी के मुताबिक, भाई-बहनों में काफी प्यार था. लेकिन 1984 में बीमारी के कारण विद्या का निधन हो गया, बहन की मौत के गम से विजय की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा था. 
 

Photo: Instagram @actorvijay
 

  • 8/10

कहते हैं जब विद्या ने अंतिम सांस ली तब पिता एसए चंद्रशेखर शूटिंग में बिजी थे. दावा है नन्ही ही विद्या ने अपने भाई की गोद में अंतिम सांसें ली थीं. वो पल विजय को आज तक झकझोरता है.
 

Photo: Social Media
 

  • 9/10

बहन की मौत के बाद विजय दुखी रहने लगे थे. परिजनों के अनुसार, बहन के जाने के बाद वो शांत और रिजर्व हो गए थे. विद्या की मौत ने उनकी जिंदगी को बड़ा झटका दिया था. 
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
  • 10/10

बहन की मौत का विजय ने कई बार जिक्र किया है. उनके मुताबिक, ये पल मुश्किल था. बहन के जाने के खालीपन को उन्होंने फैंस के प्यार से भरा.
 

Photo: Instagram @actorvijay
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement