Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

दुल्हन बनेगी पवन सिंह की हीरोइन, मैनेजर संग लेंगी फेरे, मेहंदी में दूल्हे संग लगाए ठुमके

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST
  • 1/10

भोजपुरी और उत्तराखंडी सिनेमा की हीरोइन श्वेता महारा दुल्हन बनने वाली हैं. अपने डांस मूव्स से उत्तराखंड से लेकर बिहार तक के लोगों को नचाने वाली श्वेता लाइफ का नया फेज शुरू करने वाली हैं.
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

  • 2/10

श्वेता अपने मैनेजर वेद शर्मा से शादी करने जा रही हैं. उनकी मेहंदी, कॉकटेल और गणेश पूजा के फंक्शन हो चुके हैं. इंस्टा पर कपल ने प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज को पोस्ट किया है.
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

  • 3/10

श्वेता ने मेहंदी में रॉयल ब्लू लहंगा चोली पहनी. वहीं दूल्हे राजा वेद शर्मा ग्रीन कुर्ते और व्हाइट पायजामे में दिखे. दोनों ने साथ में ठुमके भी लगाए. कॉकटेल पार्टी में भी एक्ट्रेस ने डांस किया. 
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

Advertisement
  • 4/10

एक्ट्रेस ने गणेश पूजा का वीडियो पोस्ट किया है. श्वेता ने ससुराल के लिए अपना खास सूटकेस तैयार किया है. उसकी पूजा कर उन्होंने सारे नए कपड़े रखे. 
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

  • 5/10

ये पल फैंस को भावुक कर रहा है. शादी के लिए श्वेता काफी एक्साइटेड हैं. फैंस एक्ट्रेस को मैरिड लाइफ में खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं. 
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

  • 6/10

श्वेता की भोजपुरी स्टार पवन सिंह से अच्छी दोस्ती है. उनकी सगाई के फंक्शन को पवन सिंह ने अटेंड किया था. दोनों के बीच शानदार बॉन्ड है.
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

Advertisement
  • 7/10

फैंस को उम्मीद है श्वेता की शादी में पवन सिंह आकर न्यूलीवेड कपल को बधाई देंगे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत कई राजनीतिक हस्तियां शादी में शिरकत कर सकती हैं.
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

  • 8/10

श्वेता ने पिछले साल जुलाई में वेद शर्मा संग सगाई की थी. वेद और श्वेता की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. दोनों साथ में परफेक्ट कपल लगते हैं.
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

  • 9/10

श्वेता पेशे से एक्ट्रेस, व्लॉगर, डांसर हैं. वो कमाल का डांस करती हैं. तभी फैंस उन्हें 'भोजपुरी की करीना कपूर' भी कहते हैं. वो 100 से ज्यादा सुपरहिट गानें कर चुकी हैं.  कुछ भोजपुरी मूवीज में भी श्वेता ने काम किया है. 
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

Advertisement
  • 10/10

वेद शर्मा और उनकी लव स्टोरी फिल्मी है. वेद एक्ट्रेस के मैनेजर और बिजनेस पार्टनर हैं. वेद पेशे से एकंर, इवेंट मैनेजर हैं. वो फिटनेस जिम और ओम प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं.
 

Photo: Instagram @shweta_mahara_official
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement