Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

रिश्तेदार ने की गंदी हरकत, एक्ट्रेस को पिता ने बेदर्दी से पीटकर किया बेहाल, रीढ़ की हड्डी में लगी चोट, निकले आंसू

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • 1/10

बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दर्द झेला है. उनका बचपन काफी परेशानियों में गुजरा. 

  • 2/10

कंगना शर्मा ने अब सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में अपने बचपन के दिनों के दर्दनाक पल याद किए, जो आज भी उन्हें अंदर से तोड़ देते हैं. 

  • 3/10

कंगना शर्मा ने बताया कि जब वो 11-12 साल की थीं, तब उनके रिश्तेदार ने उन्हें मोलेस्ट किया था. एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो शख्स कौन था, जिसने उन्हें मोलेस्ट किया था? इसपर कंगना ने कहा कि वो उस शख्स का नाम नहीं बता सकतीं, क्योंकि वो शख्स अब दुनिया में ही नहीं है. 

Advertisement
  • 4/10

कंगना से ये भी पूछा गया कि जब उनके साथ चाइल्ड मोलेस्टेशन हो रहा था, तो क्या उन्हें समझ आ रहा था कि कुछ गलत हो रहा है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा- फील तो हो ही जाता है कि कुछ गलत है. 

  • 5/10

'हम बच्चे बहुत जल्दी मैच्योर हो गए थे, क्योंकि सब चीजें खुद से करते थे. लेकिन अब मैं खुश हूं कि अब स्कूलों में गुड टच और बैड टच के बारे में बताया जाता है.' 
 

  • 6/10

'मैं अपने 5 साल के बेटे को भी गुड टच और बैड टच के बारे में बताती हूं. लेकिन मेरे अंदर अभी तक इस चीज का ट्रॉमा है, जो बाहर निकलता नहीं है.' 

Advertisement
  • 7/10

कंगना ने बताया कि वो एक बार शादी में गई थीं. वहां दोबारा से उसी रिश्तेदार ने उन्हें मोलेस्ट किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब आप छोटे होते हो, उस टाइम पर नहीं समझ आता. 
 

  • 8/10

कंगना ने कहा कि उनके घरवाले उन्हें ही गलत समझते थे. घरवाले कहते थे कि लड़की ही गलत है. अगर कोई बाहर वाला आकर उनके बारे में कुछ कहता था कि तो उनके पेरेंट्स उन्हें ही मारते-पीटते थे. 

  • 9/10

कंगना ने आगे बताया कि उनके पिता उनके साथ इतनी मार-पीट करते थे कि उनकी पूरी बॉडी पर चोटें हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि एक दफा उन्हें इतना गुस्सा और हिम्मात आई कि वो अपने पिता को मारने लगी थीं. तब उनके पिता ने उन्हें गर्दन से पकड़कर इतनी बुरी तरह ईंटों के फर्श पर फेंक दिया था, जिससे उनकी रीढ़ ही हड्डी में चोट लग गई थी. 

Advertisement
  • 10/10

कंगना ने कहा कि इस बात को करीब 22-23 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी वो ठीक से बैठ नहीं पाती हैं. उन्हें लंबे समय तक बैठने पर दर्द होता है. वो दवाइयों पर रहती हैं. 

 

(All Photos: Instagram @kangnasharma16) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement