राजनीति में रिश्ते कभी एक जैसे नहीं रहते. एक वक्त साये की तरह एक-दूजे के साथ दिखने वाले राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल आज अलग-थलग पड़ गए हैं. राघव ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है.
Photo: PTI
ये खबर केजरीवाल और राघव को साथ देखने वालों के लिए दुखद है. उनके लिए इन दो कद्दावर नेताओं का यूं एक-दूसरे से अलग होते देखना मुश्किल है. क्योंकि कभी वे गहरा बॉन्ड शेयर करते थे.
Photo: X @ArvindKejriwal
24 सितंबर 2023 को जब राघव चड्डा ने अपनी लेडीलव परिणीति चोपड़ा से शादी की थी. तब केजरीवाल सपरिवार उदयपुर के द लीला पैलेस पहुंचे थे.
Photo: X @ArvindKejriwal
केजरीवाल ने बढ़-चढ़कर इस शादी में शिरकत की थी. राघव चड्ढा को अपनी लव ऑफ लाइफ से शादी करता देख वो गदगद नजर आए थे. केजरीवाल की पत्नी और बेटा-बेटी शादी में गेस्ट थे.
Photo: Social Media
उदयपुर के शाही महल में जब केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे तो राघव के पेरेंट्स ने उनका धूमधाम से स्वागत किया था.
Photo: Social Media
राघव की शादी में आम आदमी पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं ने महफिल सजाई थी. केजरीवाल के अलावा संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शादी की रौनक बढ़ाई थी.
Photo: Instagram @raghavchadha88
अपनी शादी में जब राघव का ढोल-नगाडों पर वेकलम किया गया. भगवंत मान और केजरीवाल ने जमकर एंजॉय किया था. इंटरनेट पर केजरीवाल और दूल्हा बने राघव की कई तस्वीरें सामने आई थीं.
Photo: Instagram @raghavchadha88
केजरीवाल ने 13 मई 2023 में हुई राघव और परिणीति की सगाई का फंक्शन भी अटेंड किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देते हुए हमेशा खुश रहने की दुआ दी थी.
Photo: X @ArvindKejriwal
केजरीवाल की पोस्ट का राघव ने जवाब देते हुए शुक्रिया कहा था. राघव ने लिखा था- आपका ये छोटा सा साथी अपनी जिदंगी की नई शुरुआत कर रहा है. उम्मीद है आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा.
Photo: Instagram @raghavchadha88
कभी एक-दूसरे के इतने करीबी रहे राघव और केजरीवाल का आपस में तनाव चल रहा है. राजनीति के दांव-पेंच में उनका सालों से बनाया पर्सनल रिश्ता भी खराब हो गया है.
Photo: Instagram @raghavchadha88