Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'बीवी से अदरक-लहसुन की बदबू आती है', बोलकर फंसा एक्टर, भड़की पाकिस्तानी आवाम

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST
  • 1/11

फेमस पाकिस्तानी एक्टर शाहूद अल्वी का एक बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यहां उन्होंने पत्नी से स्मैल आने पर बात की है.
 

  • 2/11

फेमस टॉक शो गुड मॉर्निंग पाकिस्तान के एक सेगमेंट 'मियां बीवी की एक दूसरे से शिकायत' में शाहूद ने अपनी बात आगे रखी. 
 

  • 3/11

शाहूद के साथ इस टॉक शो में एक्ट्रेस लैला जुबेरी भी गेस्ट बनी थीं. दोनों ने इस टॉपिक पर अपनी खुलकर राय रखी. 

Advertisement
  • 4/11

शाहूद ने कहा- अगर बीवी के पास से अदरक-लहसुन की बदबू आ रही होगी, तो आप उसके पास कैसे जाएंगे? कौन खुश होगा?

  • 5/11

''दफ्तरों में जो लड़कियां हैं वो परफ्यूम लगा-लगाकर साथ में काम करती हैं. लेकिन घर पर आए तो बीवी ने सिर पर दुपट्टा बांधा हुआ है. ऐसे में उनसे बात करने का दिल ही नहीं चाहेगा. ''
 

  • 6/11

शाहूर अपने इस बयान को लेकर पाकिस्तानी आवाम के बीच ट्रोल हो रहे हैं. यूजर्स ने ताना देते हुए कहा कि ये मर्द खुद को सुपीरियर समझने का कोई मौका नहीं छोड़ते.
 

Advertisement
  • 7/11

दूसरे ने लिखा- ये लोग चाहते हैं बीवी इनके लिए दिन रात अच्छे पकवान बनाए, फिर ये उन्हें ऐसे पब्लिक में इंसल्ट करते हैं. 
 

  • 8/11

एक शख्स ने लिखा- शाहूद से मैंने ऐसी बात करने की उम्मीद नहीं की थी. वो सीनियर हैं. ऐसे चीप कमेंट करने से उन्हें बचना चाहिए.
 

  • 9/11

किसी ने शाहूद की सोच को घटिया बताया. शख्स ने लिखा- इतने काबिल हो तो मेड रख लो. आपको शर्म आनी चाहिए आपने बेटी-बीवी को किचन में छोड़ दिया. 
 

Advertisement
  • 10/11

शाहूद पाकिस्तानी सिनेमा के सीनियर एक्टर हैं. उन्होंने डायरेक्शन की कमान भी संभाली है. उनकी तीन बेटियां हैं. एक बेटी इंडस्ट्री में है. 
 

  • 11/11

विवाद बढ़ने के बाद एक्टर ने इंस्टा पर सफाई दी है. उनका कहना है लोगों ने पूरा शो देखे बिना बस क्लिप के आधार पर उन्हें जज किया. वो हमेशा से महिलाओं को सपोर्ट करते आए हैं. उन्हें बदनाम करने वालों को शर्म आनी चाहिए.

All Photos: Instagram @shahoodalvi.official
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement