इंडिया पर चढ़ा Spider Man का बुखार! ऐतिहासिक ओपनिंग लेगी मार्वल की फिल्म, बनाएगी रिकॉर्ड?

टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडरमैन का इंडिया में कितना ज्यादा क्रेज है, इसका अंदाजा इसकी एडवांस बुकिंग से लग चुका है. मार्वल की नई फिल्म को आने में अभी 2 दिन का समय बाकी है, और इसने अभी से 8 लाख से ज्यादा टिकट बेच डाले हैं.

Advertisement
इंडिया में छाने को तैयार स्पाइडरमैन (Photo: Youtube Screengrab) इंडिया में छाने को तैयार स्पाइडरमैन (Photo: Youtube Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) का सबसे फेवरेट सुपरहीरो स्पाइडरमैन अब जल्द ही बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज और नई पहचान के साथ लौटने वाला है. सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियो की नई फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे 31 जुलाई से थिएटर्स में लग रही है. हालांकि इंडिया में इसे एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. 

स्पाइडरमैन के रोल में टॉम हॉलैंड नजर आने वाले हैं, जो करीब चार साल बाद ये किरदार वापस निभाते दिखाई देंगे. उनकी पिछली फिल्म स्पाइडमैन नो वे होम बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ गई थी. अब ये वाली स्पाइडरमैन भी उसी राह पर है. इंडिया में ये रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करने वाली है. 

Advertisement

इंडिया में गर्दा उड़ा रहा स्पाइडरमैन

MCU की फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे की एडवांस बुकिंग नंबर्स काफी जबरदस्त हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बुक माइ शो वेबसाइट के जरिए फिल्म की 8 लाख टिकट रिलीज से तीन दिन पहले बिक चुकी हैं, जिससे ये एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुई है. तीन साल बाद, स्पाइडरमैन की ये नई फिल्म ने हॉलीवुड के लिए इंडिया में सबसे ज्यादा प्री-सेल्स टिकट बेचे हैं. इससे पहले ये कारनामा मार्वल की ही फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन ने किया था, जो साल 2024 में आई थी.

नेशनल सिनेमा चेन PVR, INOX और सिनेपॉलिस ने अभी तक स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे की कुल 3.19 लाख टिकट बेच चुका है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 16 करोड़ के आसपास का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म अपने पहले ही दिन इंडिया में 20-25 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग कर सकती है. फाइनल फिगर्स इससे भी ऊपर का अनुमान लगा रहे हैं. 

Advertisement

टॉम हॉलैंड की सबसे सफल फिल्म

स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे फिल्म इंडिया में टॉम हॉलैंड के करियर की सबसे सफल फिल्म बन सकती है. पिछली वाली स्पाइडरमैन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 217 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. उस फिल्म का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट टोबी मैग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड जैसे हॉलीवुड सितारे थे, जो सालों बाद स्पाइडरमैन बनकर लौट रहे थे. 

बात करें फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे की, तो इसमें टॉम हॉलैंड की पत्नी जैंडेया भी हैं जो अपना आइकॉनिक किरदार एमजे वापस प्ले करेंगी. वहीं इसमें हल्क भी नजर आएगा, जिसके साथ स्पाइडरमैन की जबरदस्त लड़ाई देखने मिलेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »